Breaking News in Primes

27 मई की जगह अब 28 मई को रहेगा ईदुज्जुहा का शासकीय अवकाश

मध्यप्रदेश शासन ने जारी की संशोधित अधिसूचना, 27 मई को खुले रहेंगे सभी कार्यालय

0 385

27 मई की जगह अब 28 मई को रहेगा ईदुज्जुहा का शासकीय अवकाश

 

मध्यप्रदेश शासन ने जारी की संशोधित अधिसूचना, 27 मई को खुले रहेंगे सभी कार्यालय

 

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने ईदुज्जुहा अवकाश को लेकर संशोधित अधिसूचना जारी की है। शासन द्वारा पूर्व में 27 मई 2026, बुधवार को घोषित सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश को निरस्त करते हुए अब 28 मई 2026, गुरुवार को शासकीय सामान्य अवकाश घोषित किया गया है।

 

सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय, वल्लभ भवन भोपाल से जारी अधिसूचना के अनुसार निगोशिएबल इन्स्ट्रूमेन्ट्स एक्ट 1881 की धारा 25 के अंतर्गत यह अवकाश घोषित किया गया है। शासन ने स्पष्ट किया है कि 27 मई 2026 को सभी शासकीय कार्यालय निर्धारित समयानुसार खुले रहेंगे और नियमित कार्य संपादित होंगे।

 

वल्लभ भवन से जारी आदेश, सभी विभागों को भेजी गई प्रतिलिपि

 

संशोधित आदेश अवर सचिव सचिन्द्र राव द्वारा मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से जारी किया गया। आदेश की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री कार्यालय, राजस्व मंडल, कर्मचारी चयन मंडल, माध्यमिक शिक्षा मंडल, उच्च न्यायालय, जनसंपर्क संचालनालय सहित सभी विभागाध्यक्षों एवं संभागायुक्तों को भेजी गई है।

 

शासन ने निर्देश दिए हैं कि संशोधित अवकाश संबंधी सूचना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि आमजन एवं शासकीय कर्मचारियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!