Breaking News in Primes

Breaking : *फैक्ट्री में भीषण आग: 13 लोग लापता और कई घायल, देखें तबाही की तस्वीरें*

0 1,337

Breaking : *फैक्ट्री में भीषण आग: 13 लोग लापता और कई घायल, देखें तबाही की तस्वीरें*

 

4 राज्य और कई उद्योगों से बुलानी पड़ी फायर ब्रिगेड

 

आग से 32 घायल, महिलाएं छत से कूदी – सेना को बुलाना पड़ा

 

 

हिमाचल प्रदेश । हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के अंतर्गत आने वाले नालागढ़ के झाड़माजरी के पास NR aroma perfume factory में आग लग गई. आग बुझाने के प्रयास अभी भी जारी हैं. इसमें एक महिला की मौत की सूचना है. 31 लोग घायल हो गए और 9 लोग अब तक लापता हैं. सोलन जिले इस कॉस्मेटिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग शुक्रवार देर रात लगी, आग बुझाने का काम फिलहाल जारी है ।

 

22 से अधिक वाहनों तैनात

एएनआई से बात करते हुए, अग्निशमन अधिकारी संजीव ने कहा कि “आग बुझाने का काम अभी भी जारी है. आग इतनी भीषण लगी कि इसे बुझाने के लिए 22 से अधिक वाहनों को तैनात किया गया है, जिसमें पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के फायर ब्रिगेड वाहनों के साथ-साथ आसपास के उद्योगों के अन्य वाहन भी शामिल हैं.” आग पर काबू पाने के लिए भी सामान मंगाया गया है। हम लगातार बाहर से आग पर काबू पा रहे हैं. हताहतों की सही संख्या का अनुमान नहीं लगाया जा सकता है.”

 

घायलों की सूची में बेटी का नाम ढूंढने की कोशिश

आग में घायल पीड़िता के पिता प्रेम सिंह ने बताया कि उनकी 23 वर्षीय बेटी राखी कॉस्मेटिक फैक्ट्री में काम करती थी. आज सुबह ही काम पर पहुंची थी. जब उन्हें आग लगने की घटना के बारे में पता चला तो वह मौके पर पहुंचे. अभी भी घायलों की सूची में अपनी बेटी का नाम ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं.

 

 

आग पर काबू पाना मुश्किल

हिमाचल प्रदेश के डीजीपी संजय कुंडस ने कहा कि राहत और बचाव कार्य पूरा होने के बाद कार्रवाई की जाएगी. यह एक परफ्यूम फैक्ट्री है और फैक्ट्री में केमिकल और इथाइल अल्कोहल का इस्तेमाल होता है जिसके कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया है.

प्राथमिकता घायलों को अस्पताल पहुंचाना

हमारी प्राथमिकता घायलों को अस्पताल पहुंचाना है. राहत और बचाव कार्य के बाद कार्रवाई की जाएगी हो गया है. कुंडू ने कहा, “अग्निशामक, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ आग पर काबू पाने के लिए काम कर रहे हैं.”

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!