Breaking News in Primes

ईदुल अजहा को लेकर वक्फ बोर्ड का विशेष निर्देश जारी

सोशल मीडिया पर कुरबानी के वीडियो वायरल न करने की अपील, प्रशासनिक निर्देशों के पालन पर जोर

0 59

ईदुल अजहा को लेकर वक्फ बोर्ड का विशेष निर्देश जारी

 

सोशल मीडिया पर कुरबानी के वीडियो वायरल न करने की अपील, प्रशासनिक निर्देशों के पालन पर जोर

 

भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त डॉ. सनवर पटेल ने ईदुल अजहा पर्व को शांतिपूर्ण, स्वच्छ एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए प्रदेशभर के वक्फ मुतवल्लियों एवं प्रबंध समितियों हेतु विशेष निर्देश जारी किए हैं। जारी निर्देशों में प्रशासनिक गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने तथा आमजन को जागरूक करने पर विशेष जोर दिया गया है।

 

डॉ. सनवर पटेल ने कहा कि मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड के अंतर्गत प्रदेशभर में लगभग 15 हजार वक्फ संपत्तियां पंजीकृत हैं, जिनमें मस्जिदें, ईदगाह, कब्रिस्तान, दरगाह, कर्बला और मदरसे शामिल हैं। ईदुल अजहा इस्लाम का महत्वपूर्ण त्योहार है, इसलिए सभी संबंधित समितियां धार्मिक और सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए त्योहार को सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराएं।

 

जारी निर्देशों में कहा गया है कि कुरबानी केवल चयनित स्थानों पर ही की जाए तथा उन स्थानों को चारों ओर से दीवार या टीनशेड से ढंका रखा जाए। साथ ही वहां नियमित रूप से दवाइयों का छिड़काव एवं साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। कुरबानी के अवशेषों को सुरक्षित तरीके से नगर निगम या पालिका द्वारा निर्धारित स्थानों पर ही डालने के निर्देश दिए गए हैं।

 

वक्फ बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि प्रतिबंधित पशुओं की कुरबानी किसी भी स्थिति में न की जाए तथा शासन एवं प्रशासन द्वारा जारी सभी आदेशों का पालन अनिवार्य रूप से किया जाए। इसके अलावा सोशल मीडिया पर कुरबानी से जुड़े वीडियो या ऑडियो वायरल नहीं करने की अपील भी की गई है।

 

निर्देशों में ईद की नमाज को लेकर भी व्यवस्था तय की गई है। बोर्ड ने कहा है कि नमाज केवल ईदगाह एवं मस्जिद परिसर में ही अदा की जाए और अनावश्यक रूप से सड़कों पर नमाज पढ़ने से बचा जाए। आवश्यकता होने पर स्थानीय प्रशासन से समन्वय स्थापित कर व्यवस्था बनाई जाए।

 

वक्फ बोर्ड ने दिए स्वच्छता और सौहार्द के संदेश

 

ईदगाह और मस्जिद परिसरों में ही नमाज अदा करने की अपील

 

मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड ने ईदुल अजहा पर्व के अवसर पर सभी वक्फ संस्थाओं से साफ-सफाई को धार्मिक एवं नैतिक जिम्मेदारी मानते हुए विशेष ध्यान देने की अपील की है। बोर्ड ने कहा कि त्योहार के दौरान सामाजिक सौहार्द बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है और प्रशासनिक निर्देशों का पालन कर प्रदेश में शांति एवं भाईचारे का संदेश दिया जाए।

 

डॉ. सनवर पटेल द्वारा जारी निर्देशों में आमजन से भी सहयोग की अपील की गई है, ताकि ईदुल अजहा का पर्व शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!