वाहन चेकिंग की आड़ में वसूली का आरोप, थाना प्रभारी समेत 4 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज
पन्ना जिले के मडला थाना क्षेत्र में वाहन जांच के नाम पर कथित जबरिया वसूली का मामला सामने आया है। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने रीवा के एक सराफा व्यापारी से सीट बेल्ट व अन्य नियमों का हवाला देकर 95 हजार रुपये की अवैध वसूली की। मामले की शिकायत के बाद मडला थाना प्रभारी रजनी पटेल सहित चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
सराफा व्यापारी की शिकायत पर कार्रवाई, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
घटना सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पीड़ित व्यापारी ने आरोप लगाया कि वाहन चेकिंग के दौरान उसे डराकर रकम ली गई। शिकायत की जांच के बाद संबंधित पुलिसकर्मियों पर मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है और उच्च अधिकारियों द्वारा पूरे प्रकरण की निगरानी की जा रही है।