Breaking News in Primes

बड़ी खबर::डॉक्टर का अश्लील वीडियो बना 5 लाख मांगने वाली महिला गिरफ्तार

आरोपिया ने अपने साथी के साथ मिलकर डॉक्टर से ₹5 लाख की अवैध मांग की थी।

0 96

बड़ी खबर::डॉक्टर का अश्लील वीडियो बना 5 लाख मांगने वाली महिला गिरफ्तार

 

आरोपिया ने अपने साथी के साथ मिलकर डॉक्टर से ₹5 लाख की अवैध मांग की थी।

 

बैढ़न (सिंगरौली): ट्रामा सेंटर में इलाज के बहाने डॉक्टर से जान-पहचान बढ़ाकर अश्लील वीडियो बनाने वाली 24 वर्षीय युवती को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपिया ने अपने साथी के साथ मिलकर डॉक्टर से ₹5 लाख की अवैध मांग की थी। रुपये न देने पर वीडियो पत्नी को भेजने और सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी गई थी। पीड़ित की शिकायत पर बैढ़न थाना पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर मोबाइल जब्त किया और आरोपिया को न्यायालय में पेश किया। सिंगरौली पुलिस ने महिला के पास से फोन जब्त किया है। इस फोन में डॉक्टर का अश्लील वीडियो है। साथ ही वायरल वीडियो को सोशल मीडिया से हटवाया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!