Breaking News in Primes

आखिर कब जागेगा प्रशासन कुम्भकरणी निंद से।

0 4

आखिर कब जागेगा प्रशासन कुम्भकरणी निंद से।

कहने को तो मध्यप्रदेश में भगवा पार्टी सुचिता और सुशासन की सरकार चलाती है पर इसी पार्टी में भगवा ओढ़े कालनेमी राक्षसों की भी कमी नहीं है एक तरफ भाजपा के लोग मंदिर और हिन्दुत्व की ओछी राजनीति करते हैं धर्म का चोला ओढ़कर रावण के समान सितारुपी सनातन धर्म और आस्था पर खिलवाड़ करते हैं इस पार्टी में कितने रावण और कालनेमी है कहना मुश्किल होगा और लगभग 90% नेता दलाली के मायाजाल में लगे पड़े हैं और भाजपा का मातृ संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ धृतराष्ट्र राज बना बेठा है भगवा पार्टी के लोग धर्म के नाम पर आम सनातनी हिन्दू को मूर्ख बनाता है और खुद बड़े नेता दलाल बनकर मंदिर की जमीन को भू-माफिया के नाम पर कर देते हैं आमजन के सामने सच्चे समाजसेवी और गरीबों का मसीहा बनेंगे वहीं दूसरी और भगवान की सम्पत्ति को भी हड़प कर बड़े व्यापारी भू-माफिया को सोप देंगे ।

मामला है रतलाम जिले के आलोट शहर जहां वर्ष 2008/09 में भगवा पार्टी के कागजी शेर ने नगर परिषद की कुर्सी संभालते ही आमजन के काम तो शायद किये होंगे परन्तु जमीनों की हेरा-फेरी में जरूर अपनी सारी ताकत लगा दी आलोट शहर में कायस्थ मौहल्ला में स्थित भगवान खाकी जी महाराज की सम्पत्ति जो की रियासत काल में देवास के महाराजा ने मंदिर की देखरेख के लिए कृषि और गेर कृषि जमीन दी सुत्रो से प्राप्त जानकारी बताती है कि इस मंदिर की जमीन ग्राम धरोला में भी कई बिघा कृषि जमीन थी जीसे वहां के तथाकथित फर्जी पुजारी मुकुंद दास उर्फ मुकेश ने पटवारी तहसीलदार और भाजपा कांग्रेस के नेताओं से साठ गांठ कर आलोट के भू-माफिया को कोड़ीयो के दाम बेच दी फिर भाजपा के कागजी शेर ने वर्ष 2008/09 में बस स्टैंड से लगी हुई बेशकीमती भवन आलोट के नामी व्यापारी भू-माफिया कुंदनमल जेन के नाम पर कुट रचित दस्तावेज बनाकर और बिना कलेक्टर की अनुमति के कुंदनमल जेन के नाम पर कर दी वहीं पुजारी ने तो हद ही पार कर रखी है जहां मंदिर स्थित है वहा का कोना-कोना बेच रखा है वहां अवेध रुप से कई परिवार रह रहे हैं।

इस मंदिर की संपत्ति की हेरा-फेरी कि शिकायत मय सबुत आलोट नगर परिषद अधिकारी और आलोट अनुविभागीय अधिकारी रतलाम कलेक्टर तक करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होना साफ साफ दर्शाता है कि अधिकारी दबाव में आकर ईमानदारी से जांच नहीं कर रहे हैं। वहीं जीस अधिकारी ने यह सारा मायाजाल बनाकर मंदिर की संपत्ति को हेरा-फेरी की है उन्होंने एक बार दुरभाष पर साफ साफ शब्दों में कहा कि उक्त व्यापारी भाजपा के कद्दावर नेता और मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री रतलाम विधायक रिश्तेदार हैं और इन पर आप कोई भी कार्यवाही नहीं करवा पाओगी।। में आलोट की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों से सवाल करती हु कि क्या आप सभी झूठे और मकार हिंदुवादी हो अगर नहीं तो आलोट के अनुविभागीय अधिकारी से पुछो की जब आपके पास शिकायत आई है तो क्यों आप उस पर ईमानदारी से जांच नहीं कर रहे हो क्यों कार्यवाही करने से डर रहे हो अगर आप आलोट के भाजपा कार्यकर्ता आम जनता और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयं सेवकों के अंदर थोड़ी भी अपने धर्म के प्रति जागरूक हो तो आलोट के अनुविभागीय अधिकारी सोनकर से अपने प्रश्न पुछे की जब मय सबुत और दस्तावेजो के साथ आपके पास जांच आई है तो क्यों शिकायत को दबाया जा रहा है किसके दबाव में आकर आप काम नहीं कर पा रहे हो। आप सभी आलोट निवासी को सादर प्रणाम आपकी बहन शेरिल रश्मि साल्वी प्राइमस संदेश जिला न्यूज ब्यूरो प्रमुख रतलाम।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!