स्वामी आत्मानंद संकुल पटना में बाल दिवस पर बच्चों ने लगाए स्टॉल, व्यवसायिक ज्ञान की मिली जानकारी
दैनिक प्राइम संदेश कोरिया छत्तीसगढ़ अजीमुदिन अंसारी
*पटना |* स्वामी आत्मानंद इंग्लिश एवं हिंदी मीडियम संकुल पटना में आज बाल दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
जिला शिक्षा अधिकारी जितेंद्र गुप्ता के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व संकुल प्राचार्य डी.के. सिंह ने किया इस अवसर पर बच्चों ने विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के खाने-पीने की चीजों के स्टॉल लगाए। बच्चों ने स्वयं स्टॉल सजाए,

सामान की कीमत तय की, ग्राहकों से बात की और हिसाब-किताब संभाला कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को व्यवसायिक जानकारी देना था। ताकि बच्चे छोटी उम्र से ही व्यापार, लाभ-हानि, ग्राहक व्यवहार और आत्मनिर्भरता को समझ सकें इस कार्यक्रम में *श्रीमती वर्षा साहू, जिला सह मीडिया प्रभारी भी उपस्थित रहीं।* उन्होंने बच्चों के स्टॉलों का अवलोकन किया और उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बहुत उपयोगी हैं।प्राचार्य डी.के. सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और व्यावहारिक ज्ञान बढ़ता है। किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यवहारिक शिक्षा भी बहुत जरूरी है।
बाल दिवस के इस अनोखे आयोजन में शिक्षक, अभिभावक और बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे। बच्चों के उत्साह और मेहनत को सभी ने खूब सराहा।