रामनंदन सिंह की अचानक मृत्यु छाया मातम, शोक संवेदना का दौर जारी
रामनंदन सिंह की अचानक मृत्यु छाया मातम, शोक संवेदना का दौर जारी।
सीधी/मझौली
गहरवार परिवार मझौली
नयाबांध निवासी सहनशील,
सरल स्वभाव के धनी
मिलनसार पांच पुत्रों के पूज्य पिता रामनंदन सिंह गहरवार की मृत्यु 20 सितंबर 2026 को 94 वर्ष की उम्र में भोपाल के चिरायु हॉस्पिटल से वापस घर लाते समय घर पहुंचने से पहले रास्ते में अचानक हो जाने से क्षेत्र में मातम छाया हुआ है। मृतक के घर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का दौर जारी है।
बताते चलें कि पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मझौली स्व. ताम्रध्वज सिंह मुन्ना के पूज्य पिता रामनंदन सिंह गहरवार
चलते-फिरते,खाते -पीते

फिसल कर गिर गए थे। गिरने से हल्की चोटें आई थीं
जिन्हे आनन-फानन में संजय गांधी अस्पताल रीवा ले जाया गया दो दिनों तक चले उपचार पर जब तबियत में कोई सुधार नहीं हुआ तो भोपाल चिरायु हॉस्पिटल ले जाया गया जहां पहले तो 2 दिन में तेजी के साथ सुधार होना बताया गया लेकिन एका एक पुनः तबीयत बिगड़ी बोलती बंद हो गई दो दिनों तक रुके रहने के वाजूद जब सुधार नहीं हुआ तो एंबुलेंस से घर लाया जा रहा था जो रास्ते में ही दम तोड़ दिए।दाह संस्कार गृह निवास मझौली नगर परिषद वार्ड क्रमांक 3 में 21 सितंबर को किया गया जहां जन सैलाव उमड़ा देखा गया। मृत आत्मा की शांति हेतु क्रिया कर्म 30 सितंबर 2026 दिन बुधवार को दशगात्र (शुद्ध),1आक्टूबर 2026 गुरुवार को एकादश: (कर्म), 3 आक्टूबर 2026 दिन शनिवार को त्रयोदशी ब्राह्मण भोज एवं सहभोज गृह निवास नगर परिषद मझौली वार्ड क्रमांक 3 में संपन्न कराया जाएगा।
विदित हो कि पांच पुत्र एवं पांच पुत्री में बड़े पुत्र पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मझौली स्व.ताम्रध्वज सिंह जो मुन्ना के नाम से विख्यात थे कुछ वर्ष पूर्व गंभीर बीमारी से मृत्यु हो गई थी जिसकी बागडोर उनके पुत्र अतुल सिंह एवं विपुल सिंह द्वारा सम्भाली जा रही है। योगेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह कमिस्नर, पृथ्वीराज सिंह लल्ला जात परिवार,बाल, बच्चे एवं नाती नातिन के साथ सुख में जीवन व्यतीत कर रहे हैं। पुत्री में एक पुत्री की मृत्यु हो चुकी है शेष चार पुत्रियां परिवार जनों व बाल बच्चों के साथ सुख में जीवन व्यतीत कर रही है।