लोकेशन धामनोद
*गुरुकुल स्कूल धामनोद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाल दिवस*
धामनोद। गुरुकुल स्कूल धामनोद में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती के अवसर पर बाल दिव
स बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों के लिए विशेष आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ सहभागिता की।
बाल दिवस के इस विशेष आयोजन में विद्यार्थियों के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के आकर्षक फूड स्टॉल लगाए गए। इनमें पाव भाजी, मंचूरियन, नूडल्स, सैंडविच, आइसक्रीम सहित कई स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल प्रमुख आकर्षण रहे। बच्चों ने अपनी पसंद के व्यंजनों का लुत्फ उठाया और अपने मित्रों के साथ इस दिन को यादगार बनाया।
वहीं, नन्हे-मुन्ने प्री-प्राइमरी विद्यार्थियों के लिए बाल दिवस 
को और भी खास बनाने हेतु जालकोटी, महेश्वर का शैक्षणिक एवं मनोरंजक भ्रमण आयोजित किया गया। इस दौरान बच्चों ने प्रकृति के बीच खूब आनंद लिया, साथ मिलकर भोजन किया तथा विभिन्न खेलों एवं मनोरंजक गतिविधियों में भाग लेकर दिन को यादगार बनाया। बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखते ही बन रहा था।
पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह, उमंग और खुशियों का माहौल देखने को मिला। विद्यालय प्रबंधन ने इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ मनोरंजन, आपसी मेल-जोल और आनंद के यादगार पल बिताने का अवसर प्रदान किया। यह आयोजन सभी बच्चों के लिए खुशियों और खूबसूरत यादों से भरा एक यादगार दिन साबित हुआ।