Breaking News in Primes

ऐतिहासिक दशहरा मेले को लेकर पुलिस अलर्ट, डीजे की आवाज पर रहेगी निगरानी

0 2

News By-नितिन केसरवानी

मानक के विपरीत साउंड बजाने पर होगी कार्रवाई, कमेटियों के पदाधिकारियों के साथ चौकी प्रभारी ने की बैठक

कौशाम्बी: नगर पालिका परिषद भरवारी के नया बाजार में 19 और 20 नवंबर को आयोजित होने वाले ऐतिहासिक दशहरा मेले को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। रविवार को भरवारी चौकी प्रभारी मुकेश यादव ने रामलीला, रोशनी और चौकी निकालने वाली कमेटियों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में चौकी प्रभारी ने कहा कि मेले के दौरान निकलने वाली चौकियों में डीजे का संचालन निर्धारित मानकों के अनुसार ही किया जाएगा। तय क्षमता से अधिक साउंड बॉक्स लगाने और ध्वनि मानकों का उल्लंघन करने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कमेटी के पदाधिकारियों से नियमों का पालन करने और पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और शांति बनाए रखने को लेकर भी चर्चा की। गौरतलब है कि 19 नवंबर को भव्य रामदल शोभायात्रा निकाली जाएगी। वहीं, 20 नवंबर को मीना बाजार और दंगल का आयोजन होगा। रात में हनुमान मंदिर के सामने भव्य भरत मिलाप होगा। बैठक में रामलीला कमेटी अध्यक्ष रविन्द्र केसरवानी उर्फ नितुल, कोषाध्यक्ष दीपू केसरवानी, महामंत्री वेद प्रकाश केसरवानी उर्फ डैनी, अरुण कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!