AICC पर्यवेक्षक देबासिस पटनायक, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत एवं सांसद ज्योत्सना महंत की मौजूदगी में भांडी मंडल एवं बंजारी ढांड में आयोजित हुई ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान की जन चौपाल
*AICC पर्यवेक्षक देबासिस पटनायक, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत एवं सांसद ज्योत्सना महंत की मौजूदगी में भांडी मंडल एवं बंजारी ढांड में आयोजित हुई ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान की जन चौपाल*
दैनिक
प्राईम संदेश कोरिया छत्तीसगढ़ स्टेट हेड अजीमुदिन अंसारी
कोरिया/आज 14 नवंबर 2026 को ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के अंतर्गत भांडी मंडल एवं बंजारी ढांड में मंडल स्तरीय जन चौपाल संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में AICC पर्यवेक्षक देबासिस पटनायक,छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत एवं कोरबा लोकसभा सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत,सूरज महंत सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की। जन चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

जन चौपाल को संबोधित करते हुए मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं,वोट चोरी और मताधिकार की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर ग्रामीणों को विस्तार से अवगत कराया। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया, मतदाताओं के नाम जोड़ने एवं हटाने में पारदर्शिता,दोहरे पंजीकरण तथा निर्वाचन आयोग की जवाबदेही जैसे विषयों को प्रमुखता से उठाया गया। कांग्रेस ने मांग की कि मतदाता सूची में हुए बदलावों का विस्तृत विवरण सार्वजनिक किया जाए,संदिग्ध विसंगतियों की स्वतंत्र एवं समयबद्ध जांच हो तथा प्रभावित मतदाताओं को नाम जुड़वाने और त्रुटियों में सुधार का पर्याप्त अवसर मिले। नेताओं ने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक का वोट लोकतंत्र की ताकत है और इसकी सुरक्षा सुनिश्चित करना आवश्यक है।

इस दौरान प्रदेश की भाजपा सरकार को भी जनहित से जुड़े मुद्दों पर घेरा गया। कांग्रेस नेताओं ने बिजली की बढ़ती दरों, महंगी LPG गैस तथा राशन कार्ड में कटौती से आम जनता को हो रही परेशानियों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि महंगाई का सीधा असर गरीब, मध्यमवर्गीय और जरूरतमंद परिवारों पर पड़ रहा है। इन समस्याओं से राहत दिलाना सरकार की जिम्मेदारी है।
जन चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों से अपने मताधिकार के प्रति जागरूक रहने,मतदाता सूची में अपना नाम जांचने तथा लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए अवगत कराया गया।।

बंजारी ढांड में कार्यक्रम के प्रभारी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी अशोक जायसवाल के नेतृत्व में कार्यक्रम किया गया l और कार्यक्रम को सफल बनाने में नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ शासन डॉक्टर चरण दास महंत ने अशोक जायसवाल को धन्यवाद दिए l
देबासिस पटनायक AICC पर्यवेक्षक वोट बचाओ–देश ब
चाओ अभियान डॉ.चरणदास महंत नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा,ज्योत्सना चरणदास महंत सांसद लोकसभा,जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता,पूर्व विधायक अंबिका सिंह देव,पूर्व विधायक गुलाब कमरो,पूर्व विधायक डॉ विनय जयसवाल,पूर्व जिला अध्यक्ष नजीर अजहर,यवत सिंह,संयुक्त महामंत्री वेदांती तिवारी,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी कोषाध्यक्ष कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल,महामंत्री बृजवासी तिवारी,भूपेंद्र यादव,अजय सिंह,दीपक गुप्ता,हेमसागर यादव,मुख्तार अहमद ब्लॉक अध्यक्ष बिहारी लाल राजवाड़े आशीष यादव लल्ला अजीत लकड़ा,अजय सिंह,रामकृष्ण साहू राजू भगत,विजय सिंह भूपेंद्र यादव,सौरभ गुप्ता,संगीता राजवाड़े, रवि शंकर राजवाड़े विकाश श्रीवास्तव धीरज सिंह रियाजउद्दीन चंद्र प्रकाश राजवाड़े,अनिल जयसवाल,जाग्रत कुर्रे,रामायण सिंह,दिलब्धु यादव, रामकुमार यादव आशीष डबरे,विकास शिवहरे,वसीम खान,अंकित गुप्ता,गुड्डू शिवराम,कैलाश,अजय,आकाश खटीक भूगा खटीक,बसंत सिंह,राम साय सोरी इंद्रदेव पांडे,धीरज शिवहरे,लाल दास महंत एवं ग्रामवासियों सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहेl