*ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई*
*आज ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में महान आदिवासी जननायक, स्वतंत्रता सेनानी एवं जल-जंगल-जमीन की रक्षा के प्रतीक भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई।*
*इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठजनों एवं कांग्रेसजनों ने भगवान बिरसा मुंडा जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया तथा उनके संघर्ष, त्याग और बलिदान को याद किया।*
*वक्ताओं ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा केवल आदिवासी समाज के गौरव ही नहीं, बल्कि पूरे देश की आन-बान और स्वाभिमान के प्रतीक हैं। उनका जीवन हमें अपने अधिकारों, संस्कृति, परंपराओं और जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा देता है इस कार्यक्रम के दौरान तामिया पर्यवेक्षक घनश्याम तिवारी,डी आर बोनिया बी एल तागड़ी,जी एस खान, अरुणेश जायसवाल, शशिकांत मालवीय, जितेंद्र अग्रवाल, राज़ुद्दीन सिद्दीकी, शैलेंद्र शर्मा, जसवंत सिंह ठाकुर, गन्नू लाल जावलकर, कैलाश पथरोड, चंद्र विजय धुर्वे, विजय गुप्ता,अजय साहू, अमित कापसे मुकद्दर खान, अंकुर बुनकर, प्रमोद भन्नरे, बंडू सहारे, स्वप्निल राय, सुरेश भारती उपस्थित रहे !*