*धुलकोट। बुरहानपुर*
*संवाददाता दिलीप बामनिया*
*मेरे सपनों का भारत में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा*
*संकुल स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा, विजेताओं को किया सम्मानित*
धुलकोट। सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को संकुल केंद्र शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धुलकोट में ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत संकुल स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें संकुल क्षेत्र की विभिन्न शालाओं के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश चारण, जनपद सदस्य प्रतिनिधि मनोज दागोडे, भाजपा जिला सोशल मीडिया प्रभारी विकेश किराड़े, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष देवेन्द्र मुझाल्दे, मंडल मंत्री त्रिलोक नायक,, पंच छन्नू मासरे एवं विनिता बाई मासरे तथा कॉलेज प्रोफेसर कृष्ण मोरे सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता के निरीक्षण से हुई। विद्यार्थियों ने ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय को केंद्र में रखते हुए अपनी कल्पनाओं और विचारों को चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया। इसके बाद भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने भारत के विकास, भविष्य और अपने सपनों के भारत को लेकर विचार व्यक्त किए।

भाषण प्रतियोगिता में अभिलाषा भारत चौहान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गुनगुन कालू द्वितीय तथा वैष्णवी सतीश तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में रंजीता रूल सिंह ने प्रथम, खुशी संजय ने द्वितीय और रक्षा बलिराम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर संकुल प्राचार्य रविंद्र पलिया ने सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्य पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को समाज और देश के प्रति जिम्मेदारी समझने तथा सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में छिपी प्रतिभा को सामने लाने के लिए इस प्रकार की प्रतियोगिताएं महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

कार्यक्रम का संचालन गणेश चौहान ने किया। अंत में दिलीप अग्रवाल ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में संस्था के कैलाश दुबे, कन्हैयालाल भंवरिया, राकेश माहौर, नीतेश सोनी, पप्पू कलमें, मीनाक्षी गंगराड़े, शीला तड़वाल, यज्ञवि मारकंडे, अजीम शेख, ऐश्वर्या गोरी सातारकर, अजय गांठे सहित संकुल की सभी शालाओं के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी से कार्यक्रम का माहौल रचनात्मक और उत्साहपूर्ण रहा।
*धुलकोट। संवाददाता दिलीप बामनिया की रिपोर्ट*