Breaking News in Primes

मोहन सुपरमार्ट मझौली का विधायक धौहनी एवं राजा मड़वास ने फीता कांट किया शुभारंभ।

0 2

मोहन सुपरमार्ट मझौली का विधायक धौहनी एवं राजा मड़वास ने फीता कांट किया शुभारंभ।

क्षेत्र वासियों के लिए बड़ी सौगात, एक छत के नीचे खरीद सकेंगे रोजमर्रा का सभी उपयोगी सामान व वस्तु।

*अरविंद सिंह परिहार सीधी/मझौली*

नगर क्षेत्र मझौली में क्षेत्र वासियों को मोहन सुपरमार्ट की बड़ी सौगात मिली है। जिसका भव्य शुभारंभ 21 सितम्बर दिन सोमवार को शुभ मुहूर्त पर धौहनी क्षेत्र के यसस्वी विधायक कुंवर सिंह टेकाम व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीधी राजा मड़वास अभ्युदय सिंह राज द्वारा फीता काट कर किया गया।

 


यह सौगात किसी बाहरी बड़े व्यवसायी द्वारा नहीं बल्कि मझौली नगर क्षेत्र के निवासी गीता ज्वेलर्स के संचालक जिनकी सोने -चांदी की दुकान मझौली ब्लाक कालोनी वार्ड क्रमांक 14 अस्पताल के पास स्थित है। सोने -चांदी के प्रतिष्ठित बड़े व्यवसाई माने जाते हैं गीता–मोहन सोनी द्वारा क्षेत्र वासियों को सौगात के रूप में दी गई है। प्रतिष्ठा का शुभारंभ करते हुए क्षेत्रीय विधायक द्वारा कहा गया कि बड़े सौभाग्य की बात है कि हमारा विधानसभा क्षेत्र व्यवसाय के क्षेत्र में काफी प्रगति कर रहा है। मझौली नगर क्षेत्र जो की हमारे विधानसभा का प्रमुख केंद्र है सभी प्रकार की सुविधाएं लगातार लोगों को उपलब्ध होती जा रहे हैं। मझौली में बड़े नगरों की तरह क्षेत्रीय जनों को सुविधाएं प्रदान हो रही है। मैं धन्यवाद देते हैं ऐसे लोगों को जो ऐसे प्रतिष्ठान एवं उद्योग धंधे संचालित कर लोगों को सुविधा के साथ रोजगार व काम मुहैया करा रहें हैं। मुझे बड़ी खुशी होती है जब इस तरह से ऊंची के साथ काम करते हैं।इस तरह के संचालित प्रतिष्ठान न केवल लोगों की सुविधा के लिए उपयुक्त होंगे बल्कि विकसित भारत के लिए भी विकल्प बनेंगे। मैं ऐसे काम के लिए संचलन मोहन-गीता सोनी को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।
वही राजा मड़वास अभ्युदय सिंह व अन्य अतिथियों द्वारा भी नवीन प्रतिष्ठान मोहन मार्ट खोले जाने की सराहना करते हुए संचालक मोहन-गीता सोनी को बधाई व शुभकामनाएं दी गई।
यह प्रतिष्ठान नगर परिषद मझौली वार्ड क्रमांक 15 चुवाही छादा के 100 मीटर अंदर मझौली रोड-मडवास कुंदन हीरो एजेंसी के सामने विशालकाय भवन में मोहन मार्ट (ऑल इन वन सुपरमार्ट) के नाम से संचालित किया गया है जहां घरेलू उपयोग (रोजमर्रा) के सभी सामान व वस्तु एक छत के नीचे से विशेष उपहार के साथ प्राप्त किया जा सकेगा।


प्रतिष्ठान संचालक मोहन सोनी ने बताया कि हम अक्सर व्यापार के लिए बाहर जाते रहते हैं जहां बड़े नगरों में इस तरह के प्रतिष्ठान देखा और खरीददारी भी कई बार किया एकाएक हमारे मन में विचार आया और सोचा कि क्यों ना आपने भी क्षेत्र में इस तरह का प्रतिष्ठान संचालित किया जाए। अपने परिवार जनों के साथ चर्चा कर मार्गदर्शन प्राप्त किया तथा इसके प्रयास में लग गया और आप सभी के आशीर्वाद और सहयोग से यह प्रतिष्ठान संचालित करने में सफलता प्राप्त किया। इस शुभारंभ अवसर पर उमड़ी भीड़ ने जमकर खरीदारी की तथा उपहार प्राप्त किये।
मोहन सुपरमार्ट के इस भव्य शुभारंभ के अवसर क्षेत्रीय विधायक धौहनी कुंवर सिंह टेकाम, पूर्व प्रथम जिला पंचायत अध्यक्ष सीधी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चिंतामणि तिवारी,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अभ्युदय सिंह राज, भाजपा जिला उपाध्यक्ष यूके श्रीवास्तव,भाजपा मंडल अध्यक्ष मझौली एडवोकेट प्रवीण तिवारी, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष लवकेश सिंह गहरवार, मदनमोहन तिवारी, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष मझौली महेंद्र सिंह गौतम, एंड शंकधर द्विवेदी, ललित श्रीवास्तव,नगर अध्यक्ष शंकरलाल गुप्ता, उपाध्यक्ष उदयभान यादव,संचालक परिवार के सदस्य रामनरेश सोनी, मुरारी लाल सोनी,राकेश सोनी आदि के साथ क्षेत्र के प्रतिष्ठित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!