अखिल विश्व गायत्री परिवार घोड़ाडोंगरी ने 50 गरीब बच्चों को दीपोत्सव पर्व पर नई ड्रेसों का किया वितरण ।
अखिल विश्व गायत्री परिवार घोड़ाडोंगरी ने 50 गरीब बच्चों को दीपोत्सव पर्व पर नई ड्रेसों का किया वितरण ।
(नई ड्रेस, फटाखे,मिठाईया पाकर बच्चों के चेहरों पर आई मुस्कान)
घोड़ाडोंगरी । अखिल विश्व गायत्री परिवार घोड़ाडोंगरी एवं समाजसेवियों के सहयोग से विगत 5 वर्षों से गरीब छात्र/छात्राओं एवं दिव्यांग बच्चों को दीपोत्सव पर्व पर नई ड्रेसों का वितरण किया जाता है । दिनांक 06 नवंबर को सुबह ग्राम पंचायत कान्हावाड़ी के ग्राम पिपरीढाना में अखिल विश्व गायत्री परिवार घोड़ाडोंगरी एवं समाजसेवियों द्वारा पहुंचकर सर्वप्रथम वेद माता गायत्री एवं मां भारती के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।कार्यक्रम में गायत्री परिवार घोड़ाडोंगरी के तहसील समन्वय डॉ मनोज पाटनकर ,श्री राजेंद्र मालवीय,बालाजी कंस्ट्रक्शन के श्री आशीष अग्रवाल,श्री राकेश अग्रवाल श्री सुनील शर्मा, हरेराम मालवीय, पूर्व सरपंच नरेंद्र उइके,खेमराज पवार,श्री वासुदेव नागले ,संतोष सोनी, हेमंत साहू,बाबू सपरा एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे ।जहां ग्राम के 01 से 15 वर्ष तक के 50 बालक/बालिकाओं

को नई ड्रेस एवं बालाजी कंस्ट्रक्शन के आशीष अग्रवाल जी द्वारा फटाखे,मिठाईया,चॉकलेट पैकेट वितरित किए गए ।नई ड्रेस मिलने से बच्चों एवं पालक अतिउत्साहित हुए एवं गायत्री परिवार घोड़ाडोंगरी एवं प्रबुद्ध जनों का तहे दिल से अभिवादन किया ।गायत्री परिवार घोड़ाडोंगरी के तहसील समन्वयक डॉ.मनोज पाटनकर जी ने गायत्री मंत्र एवं गायत्री परिवार द्वारा समाज में चलाए जा रहे बाल संस्कार शाला, वृक्षारोपण सहित अनेकों कार्यक्रमों की जानकारी से अवगत कराया ।श्री राजेंद्र मालवीय ने बच्चा बच्चा राम का गीत गाकर बच्चों का उत्साह वर्धन किया एवं भारतीय संस्कृति पर अपने विचार व्यक्त किए एवं बच्चों को ढेर सारा स्नेह,आशीर्वाद प्रदान किया ।आशीष अग्रवाल ने बच्चों को अच्छी पढ़ाई के साथ मातापिता का नाम रोशन करने की बात कही ।श्री राकेश अग्रवाल,डॉक्टर मनोज पाटनकर ,राजेंद्र मालवीय,सुनील शर्मा जी शर्मा एवं उपस्थित अतिथियों द्वारा सभी बच्चों को तिलक लगाकर मिठाई खिलाकर नई पोशाकों का वितरण किया गया। ।ग्रामवासियों द्वारा उपस्थित समस्त अतिथियों का तिलक लगाकर पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया ।ग्राम पिपरी के इमरत गंजाम,अमरनाथ यादव,रामशंकर गोहे, नंदराम उइके,कानूलाल उइके, आशीष उइके,राहुल उइके,सरोज उईके,फूलवती कवडे, सुन्दरबाई उइके ने गायत्री परिवार एवं उपस्थित अतिथियों की मुक्त कंठ से प्रशंसा कर प्रतिवर्ष गरीब छात्र/छात्राओं एवं दिव्यांग बच्चों को दीपोत्सव पर्व पर नई पोशाक वितरण करने से उनका उत्साह दुगना हो जाता है।समस्त ग्रामीण समुदाय एवं छात्र/छात्राओं ने सभी अतिथियों को खूब सारा स्नेह एवं आशीर्वाद प्रदान किया ।शिक्षक नितेश राठौर ने गायत्री परिवार एवं उपस्थित सभी अतिथियों का ऐसा ही स्नेह,आशीर्वाद बनाए रखने पर आभार व्यक्त किया ।