Breaking News in Primes

दीपावली पर डीपीआईएस की अनूठी पहल ‘जॉय ऑफ़ गिविंग ’ : विद्यार्थियों ने जरूरतमंदों के चेहरों पर बिखेरी मुस्कान

0 15

लोकेशन धामनोद

 

 

दीपावली पर डीपीआईएस की अनूठी पहल ‘जॉय ऑफ़ गिविंग ’ : विद्यार्थियों ने जरूरतमंदों के चेहरों पर बिखेरी मुस्कान

 

धामनोद। दीपावली का पर्व खुशियां बांटने, प्रेम और अपनत्व का संदेश देने का पर्व है। इसी भावना को साकार करते हुए दिल्ली पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल (DPIS), धामनोद द्वारा प्रतिवर्ष संचालित की जाने वाली सामाजिक पहल ‘जॉय ऑफ़ गिविंग ’ के अंतर्गत इस वर्ष भी विद्यार्थियों ने सेवा और संवेदनशीलता की अनूठी मिसाल पेश की।

 

इस अभियान के तहत विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपने घरों से अच्छी स्थिति में उपलब्ध उपयोग किए हुए कपड़े, खिलौने तथा अन्य घरेलू उपयोग की वस्तुएं स्वेच्छा से एकत्रित कर विद्यालय में जमा कीं। विद्यालय परिसर में सभी वस्तुओं को एकत्रित करने के बाद उनकी गुणवत्ता के अनुसार छंटाई की गई तथा उन्हें व्यवस्थित रूप से जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाने के लिए तैयार किया गया।

इसके पश्चात विद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की टीम आसपास के गांव में पहुंची, जहां विद्यार्थियों ने जरूरतमंद परिवारों और बच्चों को इन वस्तुओं का वितरण किया। अपने हाथों से उपहार और उपयोगी वस्तुएं पाकर बच्चों के चेहरों पर आई खुशी और मुस्कान ने इस अभियान के उद्देश्य को सार्थक कर दिया।

 

इस पहल का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में केवल किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी, करुणा, संवेदनशीलता, सहयोग और दूसरों के प्रति सम्मान जैसे जीवन मूल्यों का विकास करना है। साथ ही विद्यार्थियों को यह समझाना है कि हमारे लिए उपयोगी न रहने वाली वस्तुएं किसी अन्य के लिए खुशियों और जरूरतों का साधन बन सकती हैं।

 

विद्यालय प्रबंधन का मानना है कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य एक संवेदनशील और जिम्मेदार नागरिक का निर्माण करना है। ‘जॉय ऑफ़ गिविंग ’ जैसी गतिविधियां बच्चों को यह सीख देती हैं कि दीपावली की असली खुशी केवल स्वयं उत्सव मनाने में नहीं, बल्कि दूसरों के जीवन में भी खुशियों का दीप जलाने में है।

 

डीपीआईएस परिवार की यही कामना है कि हर दीपावली किसी जरूरतमंद के जीवन में भी खुशियों का उजाला लेकर आए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!