*Transfer : IPS अधिकारीयों के तबादले ग्रह विभाग ने जारी किए आदेश*
मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग ने IPS अधिकारी मलय जैन को बालाघाट एसपी के रूप में पदस्थ किया है शासन ने उन्हें हॉक फ़ोर्स बालाघाट के सेनानी का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा है, आदेश में शासन ने 4 अन्य अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपे है।
गृह विभाग ने पुलिस मुख्यालय भोपाल में पदस्थ सहायक पुलिस महानिरीक्षक 2017 बैच के IPS अधिकारी मलय जैन को बालाघाट पुलिस अधीक्षक के पद पर नियुक्त किया है, शासन ने ये आदेश आज शुक्रवार 6 नवम्बर को जारी किये है, गृह विभाग ने मलय जैन को बालाघाट एसपी की जिम्मेदारी के साथ हॉक फ़ोर्स बालाघाट के सेनानी का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा है।

*4 IPS अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार*
राज्य शासन ने इस ट्रांसफर के अलावा 4 अन्य आईपीएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपे है। इसमें एक अधिकारी 2007 बैच के हैं जबकि तीन 2014 बैच के हैं।
शासन ने IG चंबल जोन मुरैना IPS सचिन कुमार अतुलकर को उनके इस कार्यभार के साथ IG SAF ग्वालियर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।
एसपी उज्जैन IPS प्रदीप शर्मा को शासन ने वर्तमान जिम्मेदारी एक साथ साथ सेनानी 32वी वाहिनी SAF का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।
एसपी पीटीएस इंदौर IPS वाहनी सिंह को शासन ने एसपी नारकोटिक्स मंदसौर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है इस नियुक्ति के बाद IPS अभिषेक आनंद एसपी नारकोटिक्स मंदसौर के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे।
शासन ने सेनानी 25 वीं वाहिनी एसएएफ भोपाल IPS नगेन्द्र सिंह को उनेक वर्तमान कार्यभार के साथ साथ एसपी रेल भोपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।
*प्राइमस संदेश से शेरिल रश्मि साल्वी की रिपोर्ट*