Breaking News in Primes

धनतेरस पर कौशांबी के बाजारों में उमड़ी ग्राहकों की भीड़, 70 करोड़ के कारोबार का अनुमान

0 4

News By-नितिन केसरवानी

ऑटोमोबाइल से लेकर सर्राफा, कपड़ा, बर्तन और मिठाई की दुकानों पर देर शाम तक हुई खरीदारी, बाबा टीवीएस व  होंडा शोरूम में ग्राहकों को मिली विशेष सौगात

भरवारी /कौशांबी: धनतेरस के पर्व पर शुक्रवार को जनपद कौशांबी के बाजारों में रौनक देखने को मिली। सुबह से ही ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ऑटोमोबाइल सेक्टर के दोपहिया एवं चारपहिया वाहन शोरूम से लेकर सर्राफा, कपड़ा, बर्तन, किराना, पटाखा और मिठाई की दुकानों पर देर शाम तक खरीदारी का सिलसिला चलता रहा। लोगों ने शुभ मुहूर्त में सोने-चांदी के आभूषण, वाहन, घरेलू सामान, गणेश-लक्ष्मी और हनुमान जी की मूर्तियों सहित विभिन्न वस्तुओं की खरीदारी की।


व्यापारिक अनुमानों के अनुसार, धनतेरस पर जनपद में करीब 70 करोड़ रुपये का कारोबार होने की संभावना है। इसमें ऑटोमोबाइल सेक्टर में लगभग 20 करोड़, सर्राफा बाजार में 10 करोड़, कपड़ा एवं बर्तन बाजार में 10 करोड़, किराना, पटाखा और मूर्ति कारोबार में 10 करोड़ तथा मिठाई, ड्राई फ्रूट और घरेलू सामान में करीब 10 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान लगाया गया। अन्य कारोबार को मिलाकर कुल आंकड़ा लगभग 70 करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है।


इसी क्रम में भरवारी स्थित बाबा टीवीएस व  होंडा शोरूम में भी धनतेरस पर ग्राहकों का खासा उत्साह देखने को मिला। शोरूम के मैनेजिंग डायरेक्टर अमित केसरवानी ने एक ग्राहक को अपने हाथों से टीवीएस बाइक की चाभी सौंपकर वाहन की डिलीवरी की। इस दौरान उन्होंने ग्राहकों को धनतेरस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि टीवीएस  स्कूटर एंड मोटरसाइकिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड अपने ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं, गुणवत्तापूर्ण वाहन और उत्कृष्ट सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। ग्राहकों का विश्वास और संतुष्टि ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
अमित केसरवानी  ने बताया कि धनतेरस जैसे पर्व पर वाहन खरीदना लोगों के लिए शुभ और यादगार अवसर होता है। ग्राहकों के उत्साह और विश्वास से व्यापारियों में भी नई ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने कहा कि त्योहारों पर ग्राहकों को बेहतर सेवा और संतोषजनक अनुभव देना ही उनकी प्राथमिकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!