Breaking News in Primes

गुरुकुल स्कूल के नन्हे विद्यार्थियों ने जरूरतमंदों के साथ बांटी दीपावली की खुशियां

0 8

लोकेशन धामनोद

 

गुरुकुल स्कूल के नन्हे विद्यार्थियों ने जरूरतमंदों के साथ बांटी दीपावली की खुशियां

 

सेवा और सहयोग की अनूठी पहल, बच्चों ने कपड़े और उपयोगी सामग्री वितरित कर पेश की मानवता की मिसाल

 

धामनोद। दीपावली के पावन पर्व पर गुरुकुल स्कूल, धामनोद के विद्यार्थियों ने सामाजिक सरोकारों से जुड़ी एक सराहनीय पहल करते हुए जरूरतमंद परिवारों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरी। विद्यालय की कक्षा 5वीं के विद्यार्थियों ने आसपास की बस्तियों में पहुंचकर जरूरतमंद बच्चों एवं परिवारों को पुराने लेकिन उपयोगी कपड़े, पानी की बोतलें तथा अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की।

इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों के साथ दीपावली की खुशियां साझा करना और उनके जीवन में खुशियों के कुछ पल जोड़ना रहा। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक इस सेवा गतिविधि में भाग लिया और यह संदेश दिया कि त्योहार की खुशियां तभी सार्थक होती हैं, जब उन्हें दूसरों के साथ भी बांटा जाए।

इस गतिविधि के माध्यम से बच्चों ने सेवा, सहयोग, संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी जैसे महत्वपूर्ण जीवन मूल्यों को करीब से समझा। विद्यालय की यह पहल विद्यार्थियों में बचपन से ही मानवीय संवेदनाएं और समाज के प्रति जिम्मेदारी विकसित करने की दिशा में प्रेरणादायी कदम है।

गुरुकुल स्कूल की इस पहल ने यह संदेश दिया कि दीपावली की असली रोशनी दीप जलाने में ही नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद के जीवन में खुशियों का उजाला फैलाने में भी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!