Breaking News in Primes

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर संगम नोज पर आयोजित कार्यक्रम में 9000 से अधिक लोगों ने पूरे मनोयोग एवं उत्साह के साथ प्रतिभाग करते हुए किया योगाभ्यास

0 34

News By-नितिन केसरवानी

योग केवल शारीरिक व्यायाम नही, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने का एक पवित्र माध्यम हैं-माननीय उप मुख्यमंत्री

माननीय उपमुख्यमंत्री जी ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण करने तथा अपने संतान की भांति ही पौधे की देखभाल करने का किया आह्वाहन

प्रयागराज : 12वे अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर रविवार को प्रयागराज के ऐतिहासिक और पवित्र संगम नोज पर एक भव्य सामूहिक योग अभ्यास कार्यक्रम जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग प्रयागराज के तत्वाधान में आयोजित कियाा गया। कार्यक्रम में माननीय उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री केशव प्रसाद मौर्य जी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए और योगाभ्यास किया। इस अवसर पर माननीय उपमुख्यमंत्री जी के साथ मा. सांसद श्री प्रवीण पटेल जी, मा. विधायक फाफामऊ श्री गुरु प्रसाद मौर्य जी, माननीय विधायक फूलपुर श्री दीपक पटेल जी, विधान परिषद के मा. सदस्य श्री सुरेंद्र चौधरी जी, भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री संजय गुप्ता जी, नोडल अधिकारी/प्रमुख सचिव सहकारिता श्री अजय कुमार शुक्ला, जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह ने भी योगाभ्यास किया।

जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस वृहद कार्यक्रम में हजारों की संख्या में गणमान्य नागरिकों और योग अभ्यासियों सहित 9000 से अधिक लोगों ने एक साथ योगाभ्यास कर स्वास्थ्य और कल्याण का संदेश दिया।

इस अवसर पर योग और स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुये उपमुख्यमंत्री जी ने कहा ’’योग केवल शारीरिक व्यायाम नही, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने का एक पवित्र माध्यम हैं। नियमित योग करने से न केवल हमारा स्वास्थ्य उत्तम रहता है, बल्कि यह हमें मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा भी प्रदान करता है। आज पूरी दुनिया भारत की इस प्राचीन विधा को अपना रही है, जो हर भारतीय के लिए गर्व का विषय है।’’

उन्होंने कहा की आज 21 जून को 12वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। यह हम सभी लोगों के लिए गर्व की बात है की योग की इस विधा को भारत ने पूरी दुनिया को दिया है। माननीय प्रधानमंत्री जी के आह्वाहन पर संयुक्त राष्ट्र सभा के द्वारा 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाये जाने की मान्यता प्रदान की थी। माननीय उपमुख्यमंत्री जी ने सभी को संकल्प दिलाते हुए कहा कि हमें अपने शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए नियमित रूप से योग करना चाहिए।

माननीय उपमुख्यमंत्री जी ने विश्व योग दिवस के अवसर पर सभी से आह्वाहन करते हुए कहा कि आज लगभग 190 देश में यह कार्यक्रम मनाया जाता है। उन्होंने सभी से बढ़-चढ़कर योग कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि हमें अपने शरीर के साथ-साथ पर्यावरण के प्रति भी सजग रहना है। उन्होंने सभी से “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण करने तथा अपने संतान की भांति ही उसे पौधे की देखभाल करने के लिए कहा। माननीय उपमुख्यमंत्री जी ने कहा कि “वन है तो जीवन है, आज जल है तो कल है, इन सभी बातों का हमें ध्यान रखना चाहिए। इसके साथ ही हमें स्वच्छता का भी संकल्प लेना चाहिए और माननीय प्रधानमंत्री जी के स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत के नारे को साकार करना चाहिए। माननीय उपमुख्यमंत्री जी ने योग दिवस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित होने पर सभी लोगों का अभिनंदन किया।

माननीय उपमुख्यमंत्री जी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण हुए हैं। इन 12 वर्षों में माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश ने अनेक उपलब्धियां प्राप्त की हैं। आज हम संगम क्षेत्र में योग का कार्यक्रम कर रहे हैं, यहां पर वर्ष 2025 में महाकुंभ मेले का दिव्य एवं भव्य रूप से आयोजन संपन्न हुआ था, जिसमें देश व विदेश से 65 करोड़ से अधिक लोग आकर पवित्र त्रिवेणी में डुबकी लगाई थे। इसके साथ ही यहां पर प्रति वर्ष माघ मेले का भी भव्य आयोजन होता है। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश की डबल इंजन की सरकार में निरंतर विकास के बड़े-बड़े कार्य पूरे हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आप सब इस बात के साक्षी हैं कि आज प्रयागराज में विश्व स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध हैं। प्रयागराज में विकास के कार्य ऐसे ही होते रहे इसके लिए आपका सहयोग, समर्थन, योगदान निरंतर मिलते रहना चाहिए। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से आह्वाहन किया कि आप सभी लोग प्रयागराज के विकास में और क्या-क्या कार्य कराए जा सकते हैं, इसके लिए अपना बहुमूल्य सुझाव उपलब्ध कराए। डबल इंजन की सरकार में केंद्र व प्रदेश के तीर्थ स्थलों का विकास हो रहा है, इससे बड़े पैमाने पर पर्यटन बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रयागराज में सड़क, रेल एवं हवाई मार्ग की सुविधा उपलब्ध है, इसके साथ-साथ प्रयागराज से हल्दिया तक जल मार्ग की सुविधा भी स्वीकृत है। माननीय उपमुख्यमंत्री जी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार सुशासन, विकास, आम आदमी की सुरक्षा के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा है। हम सभी लोगो को विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश एवं विकसित प्रयागराज बनाने का लक्ष्य लेकर कार्य करते हुए आगे बढ़ना होगा।

संगत तट पर बनाया गया सैंड आर्ट (रेत कला) और विशेष सेल्फी प्वाइंट पूरे कार्यक्रम के दौरान लोगों के आकर्षण के केन्द्र रहा। योग अभ्यास के बाद युवाओं और नागरिकों ने सेल्फी प्वाइंट पर जमकर तस्वीरें खिंचवाई। जिला प्रशासन की ओर से पेयजल, मैट और सुरक्षा सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाए सुदृढ़ तरीके से मुहैया कराई गई थी।

कार्यक्रम में योगाचार्य धर्मेन्द्र मिश्रा द्वारा आयुष मंत्रालय के ’कॉमन योग प्रोटोकॉल’ के अन्तर्गत उपस्थिति जनसमदुाय को क्रमबद्ध तरीके से योग और प्राणायाम का अभ्यास कराया गया।

इस भव्य आयोजन में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 ए0के0 तिवारी, डॉ0 नवीन सोनी क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, अपर जिलाधिकारी -प्रशासन , वित्त एवं राजस्व, नजूल, नागरिक आपूर्ति, एवं नमामि गंगे, जिला विकास अधिकारी , परियोजना निदेशक, सहित ब्रम्ह्नकुमारीज, विश्व आयुर्वेद परिषद, पतंजलि योगपीठ तथा अन्य सामाजिक व योग संगठनों के सदस्यों, विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों ने उपस्थित रहकर पूरी उर्जा के साथ योग क्रियायें की तथा सभी ने योग को अपने दैनिक जीवन में आत्मसात करने की शपथ ली। कार्यक्रम का सफल और ऊर्जावान संचालन श्री प्रभाकर त्रिपाठी द्वारा किया गया

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!