अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला न्यायालय में सामूहिक योगाभ्यास का कार्यक्रम संपन्न

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजीव श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में जिला न्यायालय परिसर खंडवा में भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में न्यायिक अधिकारियों, न्यायालयीन कर्मचारियों एवं पैरा लीगल वॉलिंटियर्स ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर योगाभ्यास किया। कार्यक्रम में महिला पतंजलि योग संस्था की प्रशिक्षित योग प्रशिक्षक आशा उपाध्याय ने उपस्थित न्यायाधीशगण, न्यायालय एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया। उन्होंने योगाभ्यास से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की जानकारी देते हुए नियमित योगाभ्यास की सलाह दी।
इस अवसर पर विशेष न्यायाधीश उत्सव चतुर्वेदी, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय योगराज उपाध्याय, जिला न्यायाधीश अनिल चौधरी, अरविंद टेकाम, आशीष प्रताप सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ठाकुर प्रसाद मालवीय, जिला रजिस्ट्रार अरविंद सिंह तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पीयूष भावे सहित अन्य न्यायाधीशगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में जिला विधिक सहायता अधिकारी दिलावर सिंह के अलावा कर्मचारीगण और पैरालीगल वॉलिंटियर्स ने भी सक्रिय सहभागिता की। कार्यक्रम का समापन स्वस्थ, संतुलित एवं योगमय जीवन के संकल्प के साथ हुआ।