Breaking News in Primes

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर डायट मैदान में हुआ सामूहिक योगाभ्यास, योग को दिनचर्या में अपनाने का किया गया आह्वान

0 1

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर डायट मैदान में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष जिला पंचायत कल्पना सोनकर एवं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में जनपदवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर योगाभ्यास किया।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य, नगर पालिका परिषद मंझनपुर के अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार फौजी, जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल, पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण, मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

अध्यक्ष जिला पंचायत ने कहा कि योग हमारे स्वास्थ्य, संस्कृति और समृद्ध विरासत का अभिन्न अंग है। योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने की एक प्रभावी जीवनशैली है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपने दैनिक जीवन में नियमित रूप से योग को शामिल करने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वस्थ व्यक्ति ही स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र के निर्माण की आधारशिला होता है।
सामूहिक योगाभ्यास के दौरान प्रतिभागियों ने योग प्रशिक्षक के निर्देशन में विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया एवं नियमित योग के माध्यम से शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान कोलकाता में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने माननीय प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना।

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर तिलगोड़ी स्टेडियम, नेवादा में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद की नोडल अधिकारी/मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में जनपदवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर योगाभ्यास किया।
सामूहिक योगाभ्यास के दौरान प्रतिभागियों ने योग प्रशिक्षक के निर्देशन में विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया एवं नियमित योग के माध्यम से शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान कोलकाता में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने माननीय प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना।
इसी प्रकार सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन जनपद के सभी विधानसभा, पुलिस लाइन, विकास खण्ड, ग्राम पंचायत एवं अमृत सरोवर आदि स्थानों पर किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!