Breaking News in Primes

कौशाम्बी मर्डर मिस्ट्री का सनसनीखेज खुलासा, दूसरी पत्नी की गला दबाकर हत्या, बक्से में शव फेंकने वाला पति व साथी गिरफ्तार

0 106

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी
हाईवे किनारे मिला था अज्ञात महिला का शव, 12 दिन में पुलिस ने किया खुलासा
कौशांबी: कोखराज थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे बक्से में मिले महिला के शव के मामले का पुलिस ने 12 दिन में खुलासा कर दिया। हत्या के आरोप में मृतका के पति और उसके साथी को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार 15 अप्रैल को हाईवे पर संदिग्ध बक्से में करीब 30 वर्षीय महिला का शव मिला था। पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई थी, जिसके बाद अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 27 अप्रैल को दो आरोपियों—हर्ष खियानी उर्फ बिट्टू और यश गुप्ता—को दबोच लिया। पूछताछ में सामने आया कि मृतका हर्ष की दूसरी पत्नी थी और घर ले जाने के दबाव से परेशान होकर उसने उसकी हत्या कर दी।आरोप है कि हर्ष ने पहले गला दबाकर हत्या की, फिर शव को बक्से में बंद कर साथी के साथ कार से हाईवे किनारे फेंक दिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मृतका का हैंडबैग, मोबाइल व अन्य दस्तावेज भी बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

घटना का विवरण-
दिनांक 15.04.2026 को थाना कोखराज क्षेत्रांतर्गत हाईवे पर कार से एक संदिग्ध बक्सा फेंके जाने की सूचना प्राप्त हुई थी । सूचना पर तत्काल क्षेत्राधिकारी सिराथू एवं प्रभारी निरीक्षक कोखराज द्वारा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर देखा गया तो बक्से अंदर एक अज्ञात महिला ( उम्र लगभग 30 वर्ष ) का शव मिला । साक्ष्य संकलन के क्रम में फील्ड यूनिट/फोरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया एवं स्थानीय पुलिस द्वारा पंचायतनामा की कार्यवाही करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया गया तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला कसने ( STRANGULATION ) से मौत होना पाया गया था । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 215/26 धारा 103(1)/238(a) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था । घटना की गम्भीरता के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी श्री सत्यनारायण द्वारा घटना के शीघ्र, सफल अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु 03 टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये थे ।
कार्यवाही का विवरण-
विवेचना के क्रम में गठित टीमों द्वारा आस-पास के लोगों से पूछताछ, इलेक्ट्रानिक सर्विलांस एवं सीसीटीवी कैमरों के अवलोकन कर मृतका की पहचान एवं घटना के अनावरण का प्रयास किया जा रहा था कि आज दिनांक 27.04.2026 को थाना कोखराज पुलिस टीम द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर ग्राम खोजवापुर के पास संदिग्ध वाहन नम्बर UP78HK3718 को रोककर चेक किया गया तो वाहन में चालक समेत दो व्यक्ति मौजूद थे । जिन्होने अपना नाम 1. हर्ष खियानी उर्फ बिट्टू पुत्र सुरेश कुमार खियानी निवासी 1/एल/9 दबौली अद्योगनगर थाना गोविन्द नगर जनपद कानपुर नगर 2. यश गुप्ता पुत्र मुकेश गुप्ता निवासी एन40 यशोदा नगर थाना नौबस्ता जनपद कानपुर नगर बताया । पूछताछ में इनके द्वारा महिला की हत्या कर शव को बक्से में रखकर फेकने की बात स्वीकार की गयी। अभियुक्तों की निशादेही पर बरीपुर रोड़ नाले के पास से एक कत्थई रंग का हैंड बैग बरामद किया गया जिसके अन्दर मृतका का दो मोबाइल आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाईसेन्स व हेल्थ कार्ड आदि बरामद हुआ । प्रथम दृष्टया पर्याप्त साक्ष्य के आधार पर उपरोक्त दोनो अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है ।

पूछतांछ का विवरण-
गहन पूछताछ करने पर अभियुक्त हर्ष खियानी द्वारा बताया गया कि मृतका मेरी दूसरी पत्नी है, मै उसे पिछले तीन वर्षों से जानता हूँ । मैने घर वालो से बिना बताये उससे मन्दिर में दूसरी शादी कर ली थी, जिसके साथ मैं अपने घर से अलग शारदा अपार्टमेन्ट, शारदा नगर में किराये के कमरे में रहता था । मेरी पहली पत्नी मेरे माता पिता के साथ दबौली ( रतनलाल नगर ) में रहती है । मृतका पिछले कुछ दिनों से मेरे ऊपर यह दबाव डाल रही थी कि मुझे अपने घर पर ले चलो मैं वहीं पर रहुंगी । मैने उसे काफी समझाने का प्रयास किया किन्तु वह नहीं मानी । यदि मैं उसे अपने घर ले जाता तो मेरी पहली पत्नी से मेरा झगड़ा हो जाता और समाज में मेरी बेइज्जती होती । इसी लिए मैने उसे रास्ते से हटाने का प्लान बनाया और मार्केट से एक बक्सा, कुनैन की गोलियां व पॉलीथीन खरीद कर लाया । दिनांक 15.04.2026 को मौका पाकर मैने उसे बेड पर पटक दिया और उसी के स्टॉल से गला कसकर उसकी हत्या कर दी, फिर शव को बक्से में भर दिया । तत्पश्चात यश गुप्ता को पैसों का लालच देकर शव को ठिकाने लगाने की बात की । हम लोगो ने बक्से को गाड़ी में रखकर कौशाम्बी में हाईवे के किनारे लाकर फेक दिया और थोडा आगे चलकर मृतका मोनी वर्मा के हैण्ड बैग को भी झाडियों में फेक दिया था । आज हम लोग उसी बैग को लेने आये थे ताकि वह पुलिस के हाथ न लगने पाये । अभियुक्त यश गुप्ता द्वारा भी पूछताछ करने पर उपरोक्त बातों की पुष्टि की गयी और दोनो अभियुक्तों द्वारा अपना जुर्म स्वीकार किया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्त –
1. हर्ष खियानी उर्फ बिट्टू पुत्र सुरेश कुमार खियानी निवासी 1/एल/9 दबौली अद्योगनगर थाना गोविन्द नगर जनपद कानपुर नगर ।
2. यश गुप्ता पुत्र मुकेश गुप्ता निवासी एन40 यशोदा नगर थाना नौबस्ता जनपद कानपुर नगर ।

अनावरित अभियोग-
मु0अ0सं0 215/26 धारा 103(1)/238(क)/61(2) बीएनएस थाना कोखराज जनपद कौशाम्बी ।

बरामदगी का विवरण-
1. मृतक का बैग ( मृतका का दो मोबाइल, आधार कार्ड, ICICI LOMBARD CARD हेल्थ केयर कार्ड, ड्राइविंग लाईसेन्स एवं पैन कार्ड आदि)
2. घटना में प्रयुक्त वाहन मारुती XL6 (UP78HK3718)
3. 04 अदद मोबाइल अभियुक्तगण

थाना कोखराज अन्तर्गत हाईवे पर बक्से में मिले महिला के शव की घटना का सफल अनावरण एवं 02 अभियुक्तों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी श्री सत्यनारायण द्वारा दी गई वीडियो बाइट।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!