Breaking News in Primes

कौशाम्बी: घर के बाहर सो रहे अधेड़ की धारदार हथियार से की गई नृशंस हत्या से सनसनी,पुलिस जांच में जुटी

0 28

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: जिले में घर के बाहर सो रहे अधेड़ की धारदार हथियार से की गई नृशंस हत्या से सनसनी मच गई,परिजनों ने सुबह खून से लथपथ शव देखा तो कोहराम मच गया,घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुटी हुई है।

घटना सैनी कोतवाली के कानेमई गांव की है जहा के गणेश प्रसाद लोधी पुत्र दशरथ उम्र 55 वर्ष अपने घर के बाहर चारपाई पर सो रहा था,देर रात अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से उसके सिर पर कई वार किए, जिससे गणेश की मौत हो गई।सुबह घर वाले उठे तो खून से लथपथ शव देखा तो कोहराम मच गया।

घटना की सूचना पर सैनी कोतवाली पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!