Breaking News in Primes

जिलाधिकारी ने माघ मेला क्षेत्र का भ्रमण करते हुए तैयारियों का लिया जायजा, शेष बचे हुए कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण कराये जाने के दिए निर्देश

0 24

News By- नितिन केसरवानी

प्रयागराज: जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा ने मंगलवार को माघ मेलाधिकारी श्री ऋषिराज के साथ मेला क्षेत्र का भ्रमण करते हुए मेले की बसावट हेतु की जा रही तैयारियों का जायजा लिया तथा सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने आचार्य बाड़ा, दण्डीबाड़ा, खाकचौक सहित अन्य क्षेत्रों एवं ओल्ड जीटी मार्ग का निरीक्षण किया और वहां पर चल रहे समतलीकरण, सड़क बनाने हेतु चकर्ड प्लेट बिछाने, विद्युतीकरण, पेयजल आपूर्ति व सीवर लाइन बिछाने का कार्य, विद्युत विभाग की एचटी व एलटी लाइन खींचने का कार्य एवं घाटो के निर्माण एवं उनके कटाव निरोधक कार्य का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की भौतिक प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने पीडब्लूडी, विद्युत, जल निगम, स्वास्थ्य विभाग के सम्बंधित अधिकारियों को मैनपॉवर, शिफ्ट व आवश्यक संसाधन बढ़ाकर कार्य की प्रगति में तेजी लाये जाने एवं सभी व्यवस्थायें शीघ्रता से सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिए है। तत्पश्चात जिलाधिकारी ने नागवासुकी मंदिर के सामने नाले के पानी की जिओट्यूब के माध्यम से शोधन हेतु की जा रही व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण कराये जाने निर्देश दिए है। इस अवसर पर डीसीपी टैªफिक श्री नीरज कुमार पाण्डेय, अपर मेलाधिकारी श्री दयानंद प्रसाद, उपजिलाधिकारी श्री विवेक शुक्ला, श्री अभिनव पाठक, अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी श्री सुरेन्द्र कुमार, अधिशासी अभियंता जल निगम श्री आशुतोष सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!