Breaking News in Primes

कौशाम्बी में दर्दनाक सड़क हादसा, चार लोग गंभीर रूप से घायल

0 66

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: जनपद  के सैनी कोतवाली क्षेत्र में कमासिन हाइवे के पास बुधवार देर शाम एक तेज रफ़्तार कार खड़े कंटेनर से जा टकराई, जिससे सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। बताया जा रहा है कि कार प्रयागराज से अफोई की ओर जा रही थी। हाइवे पर खड़े कंटेनर को ड्राइवर समय पर देख नहीं पाया और जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर तुरंत सैनी कोतवाली पुलिस पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों के अनुसार चारों की हालत नाजुक बनी हुई है और उनका उपचार जारी है। ग्रामीणों का कहना है कि हाइवे पर खड़े भारी वाहनों से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिस पर रोक लगाने की आवश्यकता है। पुलिस ने कंटेनर चालक का पता लगाने और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। यह घटना फिर एक बार ट्रैफिक नियमों और हाइवे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करती है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!