Breaking News in Primes

अरैल गंगा घाट पर नहाते समय किशोर गहरे पानी में समाया, जल पुलिस के गोताखोर खोजबीन में लगेl

0 14

News By-नितिन केसरवानी

प्रयागराज: अरैल गंगा घाट पर सोमवार को सुबह स्नान करते समय एक किशोर गहरे पानी में समा गया। साथ में नहा रहे लोगों की चीख पुकार सुनकर जल पुलिस मौके पर पहुंच गई। गोताखोरों ने किशोर की खोजबीन शुरू कर दी है।

अरैल गंगा घाट पर सोमवार को सुबह स्नान करते समय एक किशोर गहरे पानी में समा गया। साथ में नहा रहे लोगों की चीख पुकार सुनकर जल पुलिस मौके पर पहुंच गई। गोताखोरों ने किशोर की खोजबीन शुरू कर दी है। काफी देर बीत जाने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल सका है। किशोर कहां का है और किसके साथ आया है इसकी जानकारी जुटाने में पुलिस लगी है।

अरैल गंगा घाट पर एक किशोर अपने कुछ साथियों के साथ गंगाजल के अंदर के पैसे निकाल रहा था। इसी दौरान वह गहरे पानी में समा गया। किशोर के डूबते हुए उसके साथी वहां से भाग गए। घाट पर मौजूद घाटियों ने बताया कि किशोर सड़वा कॉलोनी का रहने वाला है। किशोर के डूबे एक घंटा से अधिक हो गया है, लेकिन अभी तक घाट में उसके परिचित या परिजन कोई भी नहीं पहुंचे हैं।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!