Breaking News in Primes

प्रयागराज: नगर निगम सदन के गठन का दो वर्ष पूर्ण होने पर चलाया गया वृहद स्वच्छता अभियान

0 34

News By-नितिन केसरवानी

प्रयागराज: नगर निगम सदन के गठन के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज माननीय महापौर श्री उमेश चंद्र गणेश केसरवानी जी के नेतृत्व में दशा सुमेर घाट, दारागंज पर वृहद स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का शुभारंभ महापौर श्री केसरवानी, विधायक श्रीमती पूजा पाल एवं नगर आयुक्त साईं तेजा (IAS ) ने संयुक्त रूप से किया।

इस स्वच्छता अभियान में प्रयागराज नगर निगम के अपर नगर आयुक्त श्री दीपेंद्र यादव, राजू पाठक गिरीजेश मिश्रा, राजन शुक्ला, रामलोचन साहू, सुभाष वैश्य, क्षेत्रीय पार्षद सुप्रिया राजेश निषाद, पार्षद अनुपमा तीर्थराज पांडेय, आनंद घड़ियाल, शिव सेवक सिंह, उमेश मिश्रा, नीरज गुप्ता, दिलीप जायसवाल, मिथिलेश सिंह, भोला तिवारी, कमलेश तिवारी, राकेश जायसवाल, बलराज पटेल, नीरज टंडन, ऋषि निषाद, आशीष द्विवेदी, सलामतुल्लाह निशा श्याम गुप्ता, नीरज टंडन, मंडल अध्यक्ष गण, भरत निषाद, अजय आनंद, श्रवण पाल ज्ञान बाबू केसरवानी, मनोज शुक्ला, अमर

सिंह, विवेक मिश्रा आदि समस्त जोनल अधिकारीगण ,  स्थानीय निवासी, नगर निगम के 150 से अधिक सफाई मित्र एवं IEC टीम सहित श्रृष्टि वेस्ट मैनेजमेंट सर्विस की पूरी टीम सक्रिय रूप से शामिल रही।

अभियान के अंतर्गत लगभग 35 किलोग्राम सूखा एवं 300 किलोग्राम गीला कूड़ा एकत्रित किया गया जिसे निर्धारित कचरा संग्रहण वाहनों के माध्यम से निस्तारण हेतु भेजा गया।

माननीय महापौर ने इस अवसर पर नगर निगम की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए स्वच्छता के प्रति जनभागीदारी की आवश्यकता पर बल दिया और शहरवासियों से स्वच्छ प्रयागराज अभियान को निरंतर समर्थन देने की अपील की।

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!