Breaking News in Primes

प्रयागराज: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का जलाया गया पुतला

0 14

News By-नितिन केसरवानी

वक्फ बोर्ड कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे आन्दोलनकरियो द्वारा पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हिन्दुओ के नरसंहार के विरोध में प्रदर्शन सुभास चौक पर

प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष  प्रवीण श्रीवास्तव (धुन्नु भैया) की अगुवाई में किसान मोर्चा महानगर ने मुर्शिदाबाद में पिछले एक सप्ताह से हो रही घटना की घोर निंदा करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा उनके राज्य में सरेआम हो रही हिंदुओं की हत्या, संपत्ति को जलाए जाने वा बहन बेटियों के साथ हो रहे अशोभनीय बर्ताव पर मूक रहने पर उनके आचरण को अक्षम्य और सरकार की नाकामी बताया, मुर्शिदाबाद में हिंदू परिवार मजबूरन पलायन करने को विवश हो रहा है यहां पर हिंदुओं के परिवार प्रतिष्ठान एवं घरों को चुन-चुन कर नष्ट किया जा रहा है और यह खुद बंगाल पुलिस के सामने हो रहा है|

आंदोलनकारी को प्ररोक्ष में सरकार का समर्थन प्राप्त हो रहा है जगह-जगह पर बड़ी-बड़ी रैलियां निकाल कर भारत की सरकार को बांग्लादेश की सरकार की तरह हटाने की धमकी दी जा रही है और सीएम ममता बनर्जी वोट बैंक के खातिर उनको रोकने का काम नहीं कर रही है आज पश्चिम बंगाल में हो रहे हिंदू परिवारों पर अत्याचार की निंदा करते हुए मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में मुख्य रूप से दिव्यांशु शुक्ला जिला सोशल मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा प्रयागराज महानगर, संदीप यादव भारद्वाज मंडल अध्यक्ष, शनि सिंह महानगर महामंत्री, अजनी सिंह महानगर उपाध्यक्ष किसान मोर्चा, राहुल सिंह महानगर उपाध्यक्ष, राजेश सिंह, यमुनापार अध्यक्ष,  अरुण कुमार सिंह, गंगापार अध्यक्ष लक्ष्मीकांत उपाध्याय, रामबाबू पटेल,  आदेश सिंह आदि ने विरोध प्रदर्शन किया।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!