Breaking News in Primes

जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक संपन्न, बैंक सें ऋण मुहैया कराये जाने के डीएम ने दिये निर्देश

0 27

नितिन केसरवानी

*लम्बित पत्रावलियों को लाभार्थी से बिना बात किये निरस्त न करने एवं ज्यादा से ज्यादा आवेदनों को निस्तारित करते हुए ऋण मुहैया कराये जाने के डीएम ने दिये निर्देश*

*कौशाम्बी।* जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी द्वारा उदयन सभागार में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक की गई। जिलाधिकारी ने उद्यमियों की समस्याओं को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दियें।

बैठक में उपायुक्त उद्योग ने बताया कि निवेश मित्र पोर्टल पर विगत एक माह में कुल 1682 प्रकरण प्राप्त हुए है, जिसमें से 20 प्रकरण विभिन्न विभागों के स्तर पर लम्बित है, जिसमें से श्रम विभाग के-02, कृषि विभाग के-07, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के-02, अग्निशमन विभाग के-01, उ0प्र0 पावर कार्पोरेशन लि0 के-06, वाणिज्य कर विभाग के-01 एवं बाटमाप विभाग के-01 प्रकरण सम्मिलित हैं, जिस पर जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को पोर्टल पर लम्बित प्रकरण प्राथमिकता के आधार पर समयान्तर्गत निस्तारित करने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने उपायुक्त उद्योग को विभिन्न योजनाओ के अन्तर्गत प्राप्त ऋण आवेदनां को बैंको से समन्वय कर निस्तारित कराने के निर्देश दियें। उन्होंने कहा कि बैंको में लम्बित पत्रावलियों को लाभार्थी से बिना बात किये निरस्त न किया जाय, ज्यादा से ज्यादा आवेदनों को निस्तारित करते हुए शासन की योजनाओं से लाभार्थियों को ऋण मुहैया कराया जाय। उन्होंने सीएम युवा योजना, पीएम सूर्यघर योजना एवं अपार आईडी योजना के अन्तर्गत लोगों को लाभान्वित कराये जाने तथा अपने-अपने वार्डों का भ्रमण कर सभी प्रकार की समस्याओं का निस्तारण कराने के निर्देश समस्त अधिशासी अधिकारियों को दियें।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अजीत कुमार श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी प्रबुद्ध सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी राम सिंह यादव, तीनों तहसीलों के उप जिलाधिकारी एवं उपायुक्त उद्योग सहित अन्य अधिकारीगण तथा व्यापारी अरविन्द केसरवानी नीरज बनारसी एवं शिवम केसरी सहित अन्य व्यापारी उपस्थित रहें।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!