Breaking News in Primes

उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव पहुंचे रामचंद्रपुर, कांग्रेस उम्मीदवार डॉ अजय तिर्की के पक्ष में किया प्रचार..

0 259

रिपोर्टर – मो. रागिब खान

 

स्थान – रामचन्द्रपुर

 

स्लग – उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव पहुंचे रामचंद्रपुर, कांग्रेस उम्मीदवार डॉ अजय तिर्की के पक्ष में किया प्रचार..

 

रामानुजगंज – छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव रामचंद्रपुर पहुंचे और यहां सभा को संबोधित किया. उन्होंने कांग्रेस सरकार की मेनिफेस्टो के बारे में विस्तार से लोगों को बताया और कांग्रेस को वोट देकर जीताने की अपील की. कार्यक्रम में टीएस सिंहदेव की छोटी बहन आशा कुमारी सिंहदेव और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव डॉ.शकील अहमद खान भी शामिल हुईं. इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग सहित कांग्रेस के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे.

 

कांग्रेस प्रत्याशी अजय तिर्की के पक्ष में किया प्रचार

 

उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने आज रविवार को रामानुजगंज विधानसभा क्षेत्र के रामचंद्रपुर में कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ अजय तिर्की के पक्ष में सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पक्ष में सभा को संबोधित किया.

 

सरकार में आते ही होगी कर्ज माफी, महिलाओं को 15 हजार की घोषणा

 

सरगुजा संभाग के दिग्गज नेता डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने रामचंद्रपुर में कहा कि यहां लोगों से सहयोग मांगने आए थे सरकार में आते ही कर्ज माफी पहला काम होगा. आज दीपावली पर लक्ष्मी जी को स्मरण करते हुए महिलाओं को प्रति वर्ष 15 हजार रुपए प्रति वर्ष का आज लक्ष्मी जी को स्मरण करते हुए महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए एक बड़ा फैसला कांग्रेस पार्टी ने लिया है.

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!