लोकायुक्त पुलिस रीवा टीम की सफल ट्रैप कार्यवाही* कार्यालय कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग 4000 रूपए के रिश्वत लेते गिरफ्तार।
*लोकायुक्त पुलिस रीवा टीम की सफल ट्रैप कार्यवाही*
कार्यालय कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग 4000 रूपए के रिश्वत लेते गिरफ्तार।
*अरविंद सिंह परिहार सम्भागीय ब्यूरो रीवा*
रीवा संभाग की लोकायुक्त पुलिस ने आज पुनः ट्रैप कार्यवाही करते हुए सिंगरौली जिले के संभाग क्रमांक 2 में कार्यरत जल संसाधन विभाग के कार्यालय कार्यपालन यंत्री को 4000 रुपए की रिश्वत लेते स्टेट बैंक मेन ब्रांच बैढ़न के जिला सिंगरौली के पास रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।यह कार्यवाही सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र
निवासी रज्जन साकेत के शिकायत पर किया जाना बताया गया है।रज्जन साकेत पिता राम कृपाल साकेत ,उम्र 21 वर्ष ,कोठार वार्ड नंबर 2 रामपुर नैकिन जिला सीधी मध्य प्रदेश ने लोकायुक्त पुलिस रीवा में शिकायत कि मेरे पिता सुपरवाइजर के पद पर कार्यालय कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग संभाग क्रमांक 2 सिंगरौली में पदस्थ थे। जो 1 जून 2025 को सेवानिवृत हुए थे। पिता के सेवा निवृत उपरांत बीमा की राशि मिलना शेष थी इसी बीच मेरे पिता का देहांत 22 अक्टूबर.2025 को हो गया
लम्बित बीमा राशि के भुगतान के संबंध में मैं जब बड़े बाबू दिनेश कुमार श्रीवास्तव से जाकर मिला तो उन्होंने बीमा राशि मेरी मां के खाते में डालने के एवज में 4000 रुपए रिश्वत की मांग है।मैं बड़े बाबू को रिश्वत नहीं देना
चाहता रंगे हाथों पकड़वाना चाहता हूं। मेरे आवेदन पर कार्यवाही की जाय।जिसकी शिकायत पर लोकायुक्त पुलिस रीवा के द्वारा शिकायत की सत्यापन करा कर आज 15 अक्टूबर को ट्रैप कार्यवाही करते हुए आरोपी दिनेश कुमार श्रीवास्तव पिता स्व.अनिल कुमार श्रीवास्तव ,उम्र 60 वर्ष ,निवासी ग्राम बेलछा पोस्ट मसूदा जिला जौनपुर उत्तर प्रदेश सहायक वर्ग -2, कार्यालय कार्यपालन यंत्री जल संसाधन संभाग क्रमांक 2 सिंगरौली मध्य प्रदेश को 4000 रु,की रिश्वत लेते स्टेट बैंक मेन ब्रांच बैढ़न के पास रंगे हाथों गिरफ्तार कर
आरोपी के विरुद्ध धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 संशोधन अधिनियम 2018 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की है।