फर्जी तरीके से संचालित मेडिकल में सीबीएमओ की कार्यवाही, होगी एफआईआर!
सीधी/ मझौली
कई वर्षों से मझौली नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 8 में फर्जी तरीके से दूसरे के नाम रजिस्ट्रेशन करा विश्वास मेडिकल के आड़ में मिनी नर्सिंग होम चलने वाले बंगाली डॉक्टर पर मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी मझौली दीपक सिंह द्वारा अपने सहयोगी डॉक्टर एवं स्टाफ के व पुलिस बल के साथ पहुंच अवैध दवा एवं रजिस्ट्रेशन संबंधी कमियां पाए जाने पर कार्यवाही के लिए पंचनामा एवं प्रतिवेदन तैयार किया गया है। बंगाली डॉक्टर के ऊपर पर एफ आई आर दर्ज करने की बात कही गई है।

18 सितंबर 2026 की शाम लगभग 4 बजे पहुंची स्वास्थ्य एवं पुलिस विभाग की टीम द्वारा कार्यवाही की गई है मुख्य खण्ड चिकित्सा अधिकारी द्वारा बताया गया कि शिकायत व सूचना पर यह कार्यवाही की गई है सूचना मिली थी कि दूसरे की रजिस्ट्रेशन पर दूसरा व्यक्ति मेडिकल चल रहा है। जो सही पाया गया है आज भी जिसके नाम से रजिस्ट्रेशन है वह मौजूद नहीं है रजिस्ट्रेशन एक्सपायरी भी हो चुका है कुछ अवैध दवा की पाई गई है। जिसे जप्त कर पंचनामा तैयार किया गया है। अग्रिम कार्यवाही के लिए वरिष्ठ कार्यालय के अधिकारियों तथा एफआईआर के लिए थाना प्रभारी को प्रतिवेदन भेज कार्यवाही कराई जाएगी।

*सूचना व शिकायत पर विश्वास मेडिकल में जांच की गई। सूचना था कि रजिस्ट्रेशन दूसरे के नाम से है मेडिकल दूसरा चला रहा है जो सही पाया गया है। रजिस्ट्रेशन किसी दूसरे के नाम से है चल कोई दूसरा रहा है आज भी जिसके नाम से रजिस्ट्रेशन है वह मौजूद नहीं है रजिस्ट्रेशन भी एक्सपायरी हो चुका है कुछ अवैध दवा पाई गई है जिसे जप्त कर पंचनामा तैयार किया गया है एफ आई आर के लिए थाना प्रभारी को प्रतिवेदन भेजा जाकर कार्यवाही कराई जाएगी*
दीपक सिंह मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी सा.स्वा. केंद्र मझौली