Breaking News in Primes

भव्य शोभा यात्रा के साथ 112 वी श्रीमद भागवत कथा प्रारंभ

0 44

लोकेशन धामनोद

संवाददाता मोनु पटेल

 

*भव्य शोभा यात्रा के साथ 112 वी श्रीमद भागवत कथा प्रारंभ*

 

*एक लाख एकादशी व्रत करने से जो पुण्य प्राप्त होता है राधा अष्टमी के एक व्रत से ही उतना पुण्य मिलता हे– संत श्री नारायणप्रसाद ओझा*

 

 

धामनोद परंपरा अनुसार श्री वेंकटेश बालाजी मंदिर भागवत सेवा समिति द्वारा प्रतिवर्ष श्री राधा अष्टमी पर्व से विगत 112 साल से भागवत कथा का आयोजन होता आ रहा है इसी श्रृंखला को आगे बढ़ते हुए आज श्री राधा अष्टमी से भागवत कथा आयोजित की गई श्रीमद् भागवत पुराण की शोभायात्रा श्री इच्छापूर्ति हनुमान जी मंदिर में पूजा अर्चना के पश्चात प्रारंभ हुई इच्छापूर्ति हनुमान मंडल द्वारा सभी भक्तों के लिए स्वल्पाहार प्रसादी का आयोजन किया गया शोभायात्रा में बग्गी पर उज्जैन से पधारे भागवत आचार्य संत श्री नारायण प्रसाद जी ओझा विराजमान थे

 

सभी भक्त बारी-बारी से श्रीमद् भागवत पुराण को अपने शीश पर धारण कर चल रहे थे यात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ नगर के सभी वर्ग से महिला पुरुषों ने शोभायात्रा में शामिल होकर धर्म लाभ लिया भक्ति एवं भाव का संदेश लेकर शोभायात्रा श्री वेंकटेश बालाजी मंदिर पहुंची जहां पर पुनः पूजा अर्चना कर भागवत पंडाल में व्यास पीठ पर महापुराण की स्थापना कर कथा प्रारंभ हुई कथा के प्रथम दिवस व्यास पीठ पर विराजित संत श्री नारायण प्रसाद जी ओझा द्वारा बताया गया कि आज राधा अष्टमी का महापर्व है और एक लाख बार एकादशी का व्रत करने से जो पुण्य प्राप्त होता है वह श्री राधा अष्टमी का एक बार व्रत करने से प्राप्त हो जाता है क्योंकि श्री किशोरी जी जो की हम सभी की भक्ति और मुक्ति का मार्ग प्रशस्त करती है देवताओं को भी जिन्होंने भक्ति प्रदान की आज किशोरी जी का प्राकट्य दिवस हे उन्होंने बताया कि हमें ईश्वर के पास निस्वार्थ भाव से जाना चाहिए यदि हम ईश्वर की ओर 10 कदम आगे बढ़ते हैं तो प्रभु सो कदम स्वयं आगे आकर हमें गले से लगाते हैं जब भी कभी ईश्वर के समक्ष जाए तो प्रसन्नचित् और मुस्कुराते हुए जाए हमारे सभी समस्याओं का समाधान हमारे आराध् कर देते हे भागवत कथा 7 दिनों तक चलेगी कथा का समय प्रतिदिन 1:00 से 5:00 तक का रहेगा श्रीमद् भागवत सेवा समिति द्वारा सभी भक्तों से निवेदन किया है कि वह कथा श्रवण कर पुण्य लाभ प्राप्त करें

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!