मां नर्मदा डिग्री कॉलेज में घुसा बेबी कोबरा, Thank You Nature Welfare Society की टीम ने किया सफल रेस्क्यू
लोकेशन धामनोद
संवाददाता मोनु पटेल
मां नर्मदा डिग्री कॉलेज में घुसा बेबी कोबरा, Thank You Nature Welfare Society की टीम ने किया सफल रेस्क्यू
धामनोद। MNDC कॉलेज धामनोद में उस समय हड़कंप मच गया, जब कॉलेज परिसर के अंदर एक सांप दिखाई दिया। इसकी सूचना मिलने पर NGO Thank You Nature Welfare Society, मांडलेश्वर-धामनोद की टीम मौके पर पहुंची।

टीम के लक्की पाटीदार एवं कुणाल राजपूत ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाते हुए सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। रेस्क्यू किया गया सांप बेबी कोबरा बताया गया। सफल रेस्क्यू के बाद बेबी कोबरा को सुरक्षित रूप से उसके प्राकृतिक आवास जंगल क्षेत्र में रिलीज कर दिया गया।

- टीम की तत्परता से कॉलेज परिसर में मौजूद विद्यार्थियों एवं स्टाफ ने राहत की सांस ली। प्रकृति एवं वन्यजीव संरक्षण के प्रति टीम द्वारा किए जा रहे कार्य की सराहना की गई।