Breaking News in Primes

अंतिम व्यक्ति तक सेवा समर्पण की भावना को पहुंचाना ही लक्ष्य-प्रभारी मंत्री कृष्ण पासवान

0 8

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

कौशाम्बी:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प एवं सेवा को समर्पित सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने एवं जन्मदिन के अवसर पर भाजपा संगठन इसे सेवा संकल्प अभियान के रूप में मनाएगी जिसके संदर्भ में भाजपा जिला कार्यालय मंझनपुर में आयोजित बैठक को बतौर मुख्यातिथि प्रभारी मंत्री कृष्णा पासवान ने जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य की अध्यक्षता में संबोधित कर होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।

प्रभारी मंत्री कृष्णा पासवान ने संबोधित करते हुए कहा कि सेवा संकल्प अभियान का मुख्य उद्देश्य जनभागीदारी,जनसेवा,समर्पण तथा सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।प्रधानमंत्री मोदी का सपना है कि विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। अभियान की सफलता के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को इसे बूथ स्तर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी निभानी होगी।एक माह तक चलने वाले इस अभियान को कुल 13 हिस्सों में बांटा गया है। इसमें 17 सितंबर को आशीर्वाद दिवस से शुरुआत के बाद सपनों का भारत नमो सेवा गाथा आंगन उत्सव कहानी बदलाव की विकसित भारत संकल्प यात्रा सेवा ज्योति यात्रा बड़नगर से वाराणसी सेवा मेरा योगदान और सेवा हेतु अभियान सहित विभिन्न कार्यक्त्रम होंगे। 17 अक्टूबर को जनसेवक महाकुंभ पंचायत से पार्लियामेंट कार्यक्रम के साथ अभियान का समापन होगा। इसी क्रम में जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने संबोधित करते हुए कहा कि सेवा संकल्प अभियान की सभी गतिविधियों को लेकर प्रत्येक अधिकारी को ड्यूटी सौंपी गई है। अभियान का मुख्य उद्देश्य जनभागीदारी को बढ़ावा देना,पात्र नागरिकों को केंद्र एवं राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना तथा सरकारी सेवाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाना है।

इस मौके पर नवनियुक्त क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी,पूर्व जिलाध्यक्ष उदयन सिंह,निवर्तमान विधायक सिराथू शीतला प्रसाद पटेल,लाल बहादुर,संजय गुप्ता,एससी एसटी आयोग के सदस्य जितेंद्र कुमार गौतम,राज्य महिला आयोग सदस्य प्रतिभा कुशवाहा,कोऑपरेटिव चेयरमैन शिवमोहन मौर्य,नगर पालिका अध्यक्ष मंझनपुर बीरेंद्र सरोज फौजी,चेयरमैन राजेंद्र कुमार भोला यादव,शांति कुशवाहा सहित सम्मानित पदाधिकारीगण,जनप्रतिनिधिगण,मण्डल अध्यक्षगण,मण्डल पदाधिकारीगण,मोर्चा जिलाध्यक्ष उपस्थित रहें।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!