Breaking News in Primes

तिरंगा अभियान के माध्यम से राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना जन जन तक पहुंचेगी-जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य

0 11

News By- नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय मंझनपुर में आयोजित हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजित जिला कार्यशाला को जिला प्रभारी अवधेश चंद्र गुप्ता,जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने संबोधित कर तिरंगा यात्रा पर होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा किया तय।

काशी क्षेत्र से क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी अवधेश चंद्र गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा अभियान से प्रत्येक घर,गांव,नगर और मोहल्ले तक राष्ट्रभक्ति का संदेश पहुंचाने का माध्यम है। तिरंगे के सम्मान के साथ प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया करना है। यह अभियान जाति,वर्ग,भाषा और क्षेत्र से ऊपर उठकर भारत की एकता,अखंडता और सांस्कृतिक गौरव का संदेश देता है।इसी क्रम में जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा अभियान भारत के राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान,देशभक्ति और जनभागीदारी को बढ़ावा देने का अभियान है। यह अभियान केंद्र सरकार द्वारा भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनपद के सभी सांगठनिक मण्डल स्तर एवं जिला स्तर पर वृहद रूप से चलाया जाएगा।हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा महज़ एक कपड़े का टुकड़ा नहीं,बल्कि यह हमारी आज़ादी,बलिदान,और अटूट एकता का सबसे बड़ा प्रतीक है।जब हम हाथ में तिरंगा लेकर सड़कों पर निकलते हैं,तो यह यात्रा हमारे अंदर एक नया जोश और राष्ट्रप्रेम जगा देती है।हमारे कितने ही स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति दी है।इस यात्रा के माध्यम से हम हर घर,हर दिल तक राष्ट्रभक्ति का संदेश पहुँचाना चाहते हैं। यह हमें याद दिलाता है कि हम चाहे किसी भी धर्म,जाति या क्षेत्र से हों,लेकिन सबसे पहले हम एक भारतीय हैं।हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि हम अपने देश के संविधान और इस तिरंगे के सम्मान को हमेशा सर्वोपरि रखेंगे और एक विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना पूरा योगदान दें।हर घर तिरंगा अभियान केवल तिरंगा फहराने का नहीं,बल्कि राष्ट्रभक्ति,एकता और देश के प्रति अपने कर्तव्यों के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने का अभियान है।10 से 15 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान में अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराकर एवं तिरंगा यात्रा निकालकर राष्ट्रगौरव के इस महापर्व में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेंगे।

ऐसी अपील की इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक एवं जिला महामंत्री जगदीश सरोज,कार्यक्रम सह संयोजक व जिला उपाध्यक्ष चक्रेश मिश्रा,कमलेश निषाद,दिनेश पाण्डेय,निवर्तमान विधायक मंझनपुर लाल बहादुर,नगर पालिका अध्यक्ष भरवारी कविता पासी,जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार शीलू पाण्डेय,भोलेशंकर कुशवाहा,भूपेंद्र पटेल,जिला महामंत्री ज्योति केसरवानी,राकेश पाण्डेय सहित सम्मानित पदाधिकारीगण,जनप्रतिनिधिगण,मण्डल अध्यक्षगण,मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं महामंत्री उपस्थित रहें।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!