Breaking News in Primes

अंधेरे से मिली मुक्ति, भरवारी की सड़कों पर जगमगाईं डेकोरेटेड पोल लाइटें

0 14

News By- नितिन केसरवानी

मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत वार्ड-21 से वार्ड-18 तक आधुनिक प्रकाश व्यवस्था का उद्घाटन, रात में आवागमन होगा अधिक सुरक्षित

कौशाम्बी: भरवारी नगर क्षेत्र के सौंदर्यीकरण और नागरिक सुविधाओं को नई पहचान देने की दिशा में बुधवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के अंतर्गत वार्ड संख्या-21 स्थित खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, मूरतगंज से लेकर वार्ड संख्या-18 के नादिरगंज तक मुख्य मार्ग पर स्थापित आधुनिक डेकोरेटेड पोल लाइट (सजावटी प्रकाश स्तंभ) का नगर पालिका परिषद भरवारी की अध्यक्ष कविता पासी ने विधिवत स्विच ऑन कर लोकार्पण किया।

उद्घाटन के साथ ही पूरा मार्ग आकर्षक रोशनी से जगमगा उठा। वर्षों से अंधेरे की समस्या झेल रहे इस मार्ग पर अब रात्रि के समय सुरक्षित और सुगम आवागमन का रास्ता प्रशस्त हो गया है। स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे नगर के विकास और सौंदर्यीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

नगर पालिका अध्यक्ष कविता पासी ने कहा कि नगर को आधुनिक, सुरक्षित और सुंदर बनाने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। डेकोरेटेड पोल लाइटें केवल रोशनी का साधन नहीं हैं, बल्कि शहर की सुंदरता और पहचान को भी नई ऊंचाई देती हैं। उन्होंने कहा कि इन आधुनिक प्रकाश स्तंभों में भारतीय सांस्कृतिक सौंदर्य और आधुनिक तकनीक का अद्भुत समन्वय देखने को मिलता है, जिससे नागरिकों को दिव्य और आकर्षक वातावरण का अनुभव होगा।

उन्होंने बताया कि नगर के प्रमुख मार्गों को चरणबद्ध तरीके से डेकोरेटिव लाइटों से रोशन किया जा रहा है, ताकि रात्रि के समय नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें और शहर का सौंदर्य भी बढ़े।

अधिशासी अधिकारी राम सिंह ने बताया कि लगाए गए सभी पोल ऊर्जा दक्ष एलईडी तकनीक से लैस हैं, जिनसे कम बिजली की खपत में अधिक प्रकाश प्राप्त होगा। ये पोल गैल्वेनाइज्ड स्टील, कास्ट आयरन एवं एल्युमिनियम जैसी मजबूत धातुओं से निर्मित हैं, जो बारिश, धूप और धूल जैसी प्रतिकूल मौसम परिस्थितियों में भी लंबे समय तक टिकाऊ रहेंगे। पर्याप्त रोशनी मिलने से सड़क पर अंधेरे वाले हिस्से समाप्त होंगे, जिससे पैदल यात्रियों और वाहन चालकों की सुरक्षा में उल्लेखनीय वृद्धि होगी तथा दुर्घटनाओं की संभावना भी कम होगी।

कार्यक्रम में निवर्तमान जिला महामंत्री दीपचंद्र दिवाकर, मंडल अध्यक्ष मूरतगंज रामप्रकाश पटेल, मंडल उपाध्यक्ष राघवेंद्र द्विवेदी, सभासद सुरेंद्र सिंह, सभासद प्रतिनिधि पंकज मौर्य, सभासद सदाब सिद्दीकी, मनीष जादौन, संतोष साहू, बूथ अध्यक्ष महेश प्रजापति सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

नगरवासियों ने उम्मीद जताई कि इसी प्रकार अन्य वार्डों में भी आधुनिक प्रकाश व्यवस्था का विस्तार किया जाएगा, जिससे भरवारी नगर सुरक्षित, स्वच्छ और आकर्षक शहर के रूप में विकसित हो सके।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!