Breaking News in Primes

विवाहिता ने निगला जहर इलाज के दौरान हुई मौत

0 79

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

भरवारी कोखराज थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात विवाहिता की तबीयत बिगड़ गई। जिसे स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए ले गए जहां से डाक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया इलाज के लिए एसआरएन प्रयागराज में इलाज के दौरान मौत हो गई। जहर खाकर आत्महत्या की बात परिजन बता रहे हैं हैं। मायके पक्ष ने कोई आरोप लगाते हुए तहरीर पुलिस के नहीं दी है।

वार्ड 20 केशव नगर के चमंधा निवासी लक्ष्मण सिंह मजदूरी व शादी विवाह में बाजा बजाने का काम करता है। रविवार की देर रात सुशील देवी उम्र लगभग 39 वर्ष पत्नी लक्ष्मण ने किसी बात से नाराज होकर रविवार की देर रात जहर खा लिया जिससे अचानक सुशीला की तबीयत बिगड़ने लगी। मुंह से झाग निकलने लगा। यह देख परिजनों के होश उड़ गए। परिवार वाले आननफानन महिला को लेकर इलाज के लिए जिला अस्पताल गए। वहां से प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने एसआरएन प्रयागराज रेफर कर दिया। एसआरएन में इलाज के दौरान मौत हो गई है। मृतक विवाहिता के कोई बच्चे नहीं हैं।परिवार वाले शव लेकर घर लौट आए ।

इस संबंध में सीओ सिराथू सतेंद्र तिवारी ने बताया कि पति की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया है। प्रारंभिक जांच में घरेलू कलह के कारण जहर खाकर खुदकुशी करने की बात सामने आई है। मायके पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है,पीएम रिपोर्ट में मौत की कोई दूसरी वजह सामने आएगी तो उस हिसाब से विधिक कार्यवाही की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!