Breaking News in Primes

ग्राम रोहिड़ा में माँ श्मशानी भद्रकाली और नौ देवियों के दरबार में जुट रही भक्तों की आस्था

0 16

लोकेशन महिदपुर

रिपोर्टर भेरू चौहान

मोबाइल 9754178545

 

ग्राम रोहिड़ा में माँ श्मशानी भद्रकाली और नौ देवियों के दरबार में जुट रही भक्तों की आस्था

 

ग्राम रोहिड़ा। क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल ग्राम रोहिड़ा में स्थापित रोहिड़ा की महारानी माँ श्मशानी भद्रकाली माता एवं नौ देवियों का आवास भक्तों के लिए गहरी आस्था का केंद्र बना हुआ है। दरबार के प्रधान सेवक आनंद जाटवा ने बताया कि माता के इस पावन दरबार में आने वाले हर श्रद्धालु के दुखों का निवारण होता है। माँ भद्रकाली के आशीर्वाद से निःसंतान दंपत्तियों की गोद भराई एवं भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण होती है।

दरबार में विशेष रूप से हर रविवार को दोपहर 1:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक माता की चौकी/बैठक का आयोजन किया जाता है, जहाँ दूर-दूर से श्रद्धालु अपनी अर्जी लेकर पहुँचते हैं। प्रधान सेवक आनंद जाटवा सहित समस्त सेवादारों ने क्षेत्रवासियों से माँ काली, माँ चामुंडा, माँ भवानी, माँ बिजासन और माँ पावागढ़ वाली के इस भव्य दरबार में पहुँचकर पुण्य लाभ कमाने की अपील की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!