Breaking News in Primes

25 हजार के इनामी बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

0 36

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी
कौशाम्बी: जिले के मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र में रविवार देर रात पुलिस और 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। घेराबंदी के दौरान बदमाश गुड्डू उर्फ साहिल ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लग गई, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से वांछित चल रहा था और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एदिलपुर नहर के पास घेराबंदी की थी। खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया।

गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से एक अवैध तमंचा, कारतूस तथा 3300 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी भैंस चोरी की घटनाओं में शामिल रहा है और चोरी की गई भैंसों को उन्नाव के स्लाटर हाउस में बेच देता था। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में 10 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!