Breaking News in Primes

बदलाव की शुरुआत खुद से : चार पहिया छोड़ स्कूटी से नगर भ्रमण, निरीक्षण कर अध्यक्ष कविता पासी पहुंची कार्यालय

0 11

News By-नितिन केसरवानी

कौशाम्बी/भरवारी: देश के यशस्वी माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ऊर्जा संरक्षण के आह्वान से प्रेरित होकर, आज लगातार दूसरे दिन भी अपने आवास से विभिन्न कार्यक्रमों के लिए स्कूटी से सफर किया। इसी क्रम में वार्ड नंबर 1 अम्बेडकर नगर के हजारी तारा में दो नवनिर्मित आरसीसी
सड़कों का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। काफ़ी समय से स्थानीय लोग यहा सड़क न होने के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। अब इन दोनों सड़कों के बन जाने से स्थानीय लोगों को आने-जाने में बड़ी राहत मिलेगी।
क्षेत्र के विभिन्न स्थानों का भ्रमण करते हुए नगर पालिका कार्यालय जाना हुआ।ईधन की हर एक बूंद बचाना, आने वाली पीढ़ी के भविष्य को सुरक्षित करना है। आइए, इस मुहिम का हिस्सा बनें।

– सड़क सुरक्षा की ओर एक सशक्त कदम।
अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी हरिवंश सिंह के साथ नगर पालिका परिषद भरवारी के अंतर्गत ‘राम वन गमन मार्ग’ पर सुरक्षा की दृष्टि से ज़ीरो प्वाइंट, सकाड़ा, अंसवा चौराहा और रसूलपुर गिरछा चौराहा जैसे दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर अनावश्यक रोड क्रॉसिंग को बंद कराया साथ ही, सुगम यातायात हेतु विभिन्न स्थानों पर रोड इंडिकेटर और डायरेक्शन बोर्ड लगाने के कार्यों को अवगत कराया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!