Breaking News in Primes

सरपंच की शिकायत पर EOW की बड़ी कार्रवाई: ₹10 हजार रिश्वत लेते सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

0 16

सरपंच की शिकायत पर EOW की बड़ी कार्रवाई: ₹10 हजार रिश्वत लेते सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

 

मऊगंज जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत बलभद्रगढ़ के सचिव शरद चंद्र गृह को ₹10 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई के बाद पूरे जनपद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

 

मामला हनुमना जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत बलभद्रगढ़ का बताया जा रहा है, जहां पंचायत के विकास कार्यों के भुगतान और राशि निकालने के एवज में सचिव द्वारा सरपंच से रिश्वत की मांग की जा रही थी। आरोप है कि सचिव लगातार ₹10 हजार देने का दबाव बना रहा था।

 

सरपंच ने पहले सचिव को समझाने की कोशिश की, लेकिन जब वह अपनी मांग पर अड़ा रहा तो सरपंच ने इसकी शिकायत EOW से कर दी। शिकायत के सत्यापन के बाद EOW टीम ने जाल बिछाया और सचिव को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ ट्रैप कर गिरफ्तार कर लिया

 

इस कार्रवाई के बाद पंचायत विभाग में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि मऊगंज जिले में काफी लंबे समय बाद रिश्वत लेते हुए किसी कर्मचारी पर इस तरह की ट्रैप कार्रवाई हुई है।

 

प्रदेश सरकार भले ही भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन के दावे कर रही हो, लेकिन जमीनी स्तर पर रिश्वतखोरी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। पंचायतों में विकास कार्यों के नाम पर कमीशनखोरी और अवैध वसूली की शिकायतें आम होती जा रही हैं।

 

EOW की इस कार्रवाई को भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कड़ा संदेश माना जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि इसी तरह लगातार कार्रवाई होती रही तो सरकारी दफ्तरों में फैले भ्रष्टाचार पर लगाम लग सकती है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!