Breaking News in Primes

बाग नगर में जय बजरंग अखाड़े की शानदार प्रस्तुति, करतबों ने मोहा दर्शकों का मन!

0 38

*बाग नगर में जय बजरंग अखाड़े की शानदार प्रस्तुति, करतबों ने मोहा दर्शकों का मन!*

बाग नगर!धार्मिक उत्साह और पारंपरिक शौर्य से सराबोर माहौल के बीच कल बाग नगर में जय बजरंग अखाड़े द्वारा भव्य अखाड़ा प्रस्तुति एवं प्रदर्शन किया गया!अखाड़े में शामिल कलाकारों ने पारंपरिक शारीरिक कौशल,संतुलन और साहस का शानदार प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों को रोमांचित कर दिया।देर रात तक चले इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया!

अखाड़े की प्रस्तुति के दौरान कलाकारों ने विभिन्न पारंपरिक करतब और युद्ध-कौशल से जुड़े प्रदर्शन प्रस्तुत किए। हाथों में पारंपरिक अखाड़े के उपकरण लेकर कलाकारों ने लयबद्ध अंदाज में अपनी कला का प्रदर्शन किया!

जय बजरंग अखाड़े के प्रदर्शन के दौरान ढोल-नगाड़ों और जय श्री राम के जयकारों के बीच कलाकारों की प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को उत्साह और उमंग से भर दिया।

*इस अवसर पर ईश्वर बृजवासी,राजा बृजवासी, रामकिशन बृजवासी,देवीलाल बृजवासी,ललित(कल्लू)बृजवासी,शेखर बृजवासी,मांगीलाल बृजवासी और विजय बृजवासी सहित अन्य सदस्यों ने अखाड़े में अपनी कला का प्रदर्शन किया!*

खास बात यह रही कि *छोटे बच्चों ने भी पूरे उत्साह के साथ अखाड़े की प्रस्तुति में भाग लिया, जिसे देखकर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं।*

अखाड़े की प्रस्तुतियों में *परंपरा,अनुशासन और शारीरिक कौशल का सुंदर समन्वय देखने को मिला!* बच्चों से लेकर युवाओं तक की सहभागिता ने यह संदेश भी दिया कि *पारंपरिक अखाड़ा संस्कृति और शारीरिक कौशल की विरासत आज भी नई पीढ़ी तक पहुंच रही है!*

जय बजरंग अखाड़े की इस शानदार प्रस्तुति ने बाग नगर के आयोजन में विशेष आकर्षण जोड़ा!इस अवसर पर सभी उपस्थित दर्शकों ने कलाकारों के साहस और कला की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया!

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!