Breaking News in Primes

एसपी सत्य नारायण के सख्त निर्देशों में अपराधियों पर लगातार कार्रवाई, 24 घंटे में 5 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

0 7

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: पुलिस अधीक्षक सत्य नारायण के निर्देशन एवं सतर्क निगरानी में जनपद पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बीते 24 घंटे के भीतर अलग-अलग थानों की पुलिस टीमों ने कुल 05 वांछित/अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की इस लगातार चल रही कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा है तथा आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण👇
थाना सराय अकिल
अभियुक्त काली पासी पुत्र मसूरियादीन, निवासी नंदौली
मु0अ0सं0-129/2021, धारा 60/62 आबकारी अधिनियम व 272 भादवि
थाना संदीपन घाट
अभियुक्त यशवंत सिंह पुत्र ब्रह्मदीन, निवासी पन्नोई, मु0अ0सं0- 43/16, धारा विद्युत अधिनियम
थाना सैनी
अभियुक्त दिलीप उर्फ तकलीप पुत्र स्व0 हीरालाल, निवासी निहालपुर मजरा सियारा,मु0अ0सं0- 177/20, धारा 504/506 भादवि
थाना कोखराज
अभियुक्त प्रदीप कुमार उर्फ गब्बर पुत्र जमुन प्रसाद पटेल, निवासी झंझागढ़, कोखराज
मु0अ0सं0- 272/26, धारा 80(2)/85 बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट
थाना चरवा
अभियुक्त शिवम उर्फ शिवा पुत्र पंछीलाल, निवासी रेहड़ा
मु0अ0सं0- 62/26, धारा 87/137(2)/65(1) बीएनएस व 3/4 पास्को एक्ट
जनपद पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक सत्य नारायण ने साफ संदेश दिया है कि कौशाम्बी में अपराध और अपराधियों के लिए कोई स्थान नहीं है, आगे भी इसी तरह धरपकड़ अभियान तेज रहेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!