Breaking News in Primes

कौशाम्बी डीएसओ कार्यालय के आपूर्ति लिपिक की सड़क हादसे में मौत, नवाबगंज बाईपास पर हुआ हादसा

0 48

News By-नितिन केसरवानी
प्रयागराज: कौशाम्बी जनपद के जिलापूर्ति अधिकारी (डीएसओ) कार्यालय में तैनात आपूर्ति लिपिक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा प्रयागराज जनपद के नवाबगंज क्षेत्र में बाईपास मार्ग पर रविवार को हुआ।
मृतक की पहचान ध्रुव सिंह पटेल के रूप में हुई है, जो नवाबगंज के मूल निवासी थे और वर्तमान में कौशाम्बी के जिलापूर्ति कार्यालय में आपूर्ति लिपिक के पद पर कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि रविवार को वह बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान नवाबगंज बाईपास के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश में जांच शुरू कर दी है। इस दुखद घटना से जिलापूर्ति कार्यालय के कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!