जिलाधिकारी ने की रोजगार सृजन सम्बन्धी कार्यक्रमों की समीक्षा, अधिकारियों को विभागीय लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश
News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी
श्रम प्रवर्तन अधिकारी एवं जिला सेवायोजन अधिकारी से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश
कौशाम्बी: जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल की अध्यक्षता में उ0प्र0 रोजगार मिशन की “जिला कार्यकारी समिति” तथा “रोजगार सृजन सम्बन्धी” कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।
जिलाधिकारी द्वारा एस.एस.डी.एफ. की समीक्षा के दौरान जिला समन्वय,कौशल विकास मिशन ने कहा कि निर्धारित लक्ष्य 425 के सापेक्ष शत-प्रतिशत प्रगति इस माह पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने उपायुक्त एन.आर.एल.एम. को स्वयं सहायता समूहों के गठन, आर.एफ., सी.आई.एफ. एवं सी.सी.एल. में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने उपायुक्त श्रम रोजगार को मानव दिवस सृजन में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति लाने एवं प्रधानाचार्य आई.टी.आई. को रोजगार मेला 700 लक्ष्य एवं अप्रेन्टिशिप 300 लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री माटी कला रोजगार योजना एवं मुख्यमंत्री ग्राम उद्योग रोजगार योजना की समीक्षा के दौरान लक्ष्य के सापेक्ष अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर जिला ग्रामोद्योग अधिकारी का वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने उपायुक्त उद्योग को एक जनपद-एक उत्पाद प्रशिक्षण एवं टूलकिट योजना तथा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में प्रगति लाने के साथ ही मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना व मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में भी प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी को प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के अंतर्गत लक्ष्य 2180 के सापेक्ष शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने जिला सेवा योजना अधिकारी से कहा कि रोजगार दिए गए अभ्यर्थियों का फॉलोअप भी किया जाए। उन्होंने बैठक में अनुपस्थित पाए जाने पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्धारित संख्या में रोजगार मेलें का आयोजन न किए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए जिला सेवायोजन अधिकारी से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।