Breaking News in Primes

जिलाधिकारी ने टी.बी. मरीजों को पोषण पोटली एवं आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को गोल्डेन कार्ड किया प्रदान

0 10

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

जिलाधिकारी ने ग्राम घनश्याम नगर उर्फ हसनपुर में चौपाल लगाकर सुनी ग्रामवासियों की समस्यायें

कौशाम्बी: जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने“गॉव की समस्या, गॉव में समाधान के अन्तर्गत आज ग्राम-घनश्याम नगर उर्फ हसनपुर में ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामवासियों की समस्याओं को सुना एवं सम्बन्धित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने ग्राम के लाभार्थियों से पुष्टाहार, पेंशन, शौचालय का लाभ मिलने, राशन मिलने, कन्या सुमंगला योजना एवं आवास आदि योजनाओं से लाभान्वित होने की जानकारी प्राप्त करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों से कहा कि छूटे हुए सभी पात्र लोगों को शीघ्र लाभान्वित किया जाय। उन्होंने चौपाल में उपस्थित किसानों से कहा कि अपना धान क्रय केंद्र पर ही विक्रय करें एवं पराली न जलाएं। उन्होंने उपस्थित महिलाओं से कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह से जुड़कर योजना का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बन सकती हैं। उन्होंने ग्रामवासियों से पूॅछा कि अध्यापक समय से विद्यालय आते हैं या नहीं, मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता, बच्चों को पाठ्य पुस्तक का वितरण हुआ या नहीं तथा ठीक प्रकार से शिक्षण कार्य करते हैं कि नहीं, जिस पर ग्रामवासियो ने बताया कि अध्यापक विद्यालय समय से आते हैं एवं ठीक प्रकार से शिक्षण कार्य भी करते हैं। उन्होंने ग्रामवासियों से गांव के सबसे नजदीक स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी पर ग्रामवासियों ने बताया कि अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही है।


जिलाधिकारी ने ग्राम में स्थित सामुदायिक शौचालय की क्रियाशीलता एवं साफ सफाई की स्थिति की सत्यापन करवाया, क्रियाशीलता व साफ सफाई की स्थिति ठीक पाई गई। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड एवं टी.बी.मरीजों को पोषण पोटली प्रदान किया तथा महिलाओं की गोदभराई व बच्चों को अन्नप्राशन भी कराया। उन्होंने जिला पंचायतराज अधिकारी को ग्राम में स्थित आर.आर.सी. सेन्टर को शीघ्र क्रियाशील कराने के निर्देश दिए। उन्होंने उच्च प्राथमिक विद्यालय, हसनपुर में 19 पैरामीटर के अंतर्गत कराए गए कार्यों का सत्यापन भी करवाया। उन्होंने सहायक विकास अधिकारी (पं.) को रोस्टर बनाकर विद्यालय,आंगनबाड़ी केंद्र एवं गांव की साफ-सफाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी ने ग्रामवासियों से कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत सर्वे का कार्य कर लिया गया है, पात्र पाए गए लोगों को शीघ्र ही लाभान्वित किया जाएगा।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!