Breaking News in Primes

एसआईआर का कार्य महत्वपूर्ण, कार्य को शीर्ष प्राथमिकता पर पूर्ण कराये-जिलाधिकारी

0 18

News By-नितिन केसरवानी

प्रयागराज: जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा के द्वारा शुक्रवार को मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत बीएलओं के द्वारा किए जा रहे एसआईआर फार्मों के वितरण, कलेक्शन एवं डिजिटाइज़ेशन के कार्यों में तेजी लाये जाने के दृष्टिगत डिवाइन हार्ट स्कूल में बनाये गये बूथ संख्याः-207, 208, 209, 210, 211 एवं अन्य बूथों का स्थलीय निरीक्षण किया और कार्य प्रगति का जायज़ा लेते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। उनके द्वारा सम्बंधित बीएलओ के द्वारा डिजिटाइजेशन की जानकारी लिए जाने पर बताया गया कि लगभग 45 प्रतिशत फार्मों का डिजिटाइजेशन का कार्य कराया जा चुका है। उन्होंने निरीक्षण के दौरान उपस्थित क्षेत्र के लोगो को अपने-अपने फार्म भरकर बीएलओ को उपलब्ध कराये जाने के लिए कहा और बीएलओ के सहयोग के लिए लगाये गये अन्य कर्मचारियों को भी मिल कर कार्य की गति को बढ़ाते हुए शीघ्रता से फार्मों का डिजिटाइजेशन कराये जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये है। उन्होंने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया से जुड़े सभी लोग अपनी जिम्मेदारी निभाएं। उन्होंने बूथों पर उपस्थित बीएलओ को जिन मतदाताओं का पता खोजने में समस्या हो रही है, ऐसे मतदाताओं से सम्पर्क हेतु सम्बंधित क्षेत्र के नगर निगम कर्मचारियों एवं कोटेदारों की सहायता लेकर उन्हें फार्म उपलब्ध कराने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि यदि किसी मतदाता की मृत्यु हो गयी है अथवा अन्यंत्र शिफ्ट हो गया है या डुप्लीकेट वोटर है, तो उनकी लिस्ट बनाये।

जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान सभी मतदाताओं से जल्द से जल्द अपना फार्म बीएलओं को उपलब्ध कराये जाने का अनुरोध भी किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान उपस्थित लोगो से कहा कि सभी मतदाता अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए बीएलओ को शीघ्रता से फार्म भर कर उपलब्ध करा दें, जिससे कि समय से फार्म की फीडिंग करायी जा सके। उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं के द्वारा सम्बंधित बीएलओ के बार-बार विजिट के बावजूद भी अभी तक फार्म भरकर उन्हें उपलब्ध नहीं कराया है अथवा फार्म भरने के कार्य में अपेक्षित सहयोग भी नहीं किया जा रहा है ऐसे मतदाताओं का नाम 9 तारीख को प्रकाशित होने वाली आलेख सूची में नहीं आ पाएगा इसलिये सभी लोग जल्द से जल्द फॉर्म भरकर उपलब्ध करा दे। उन्होंने कहा कि लोग अपना फॉर्म ऑनलाइन माध्यम से भी भर सकते हैं इसलिये यदि कोई किसी कार्यवश घर से बाहर है, तो वे ऑनलाइन पंजीरकण कर फार्म सबमिट कर दें। सम्बंधित बीएलओ के द्वारा जांच कर फार्म पर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।

जिलाधिकारी ने बूथ पर उपस्थित लोगो से बात कर उनकी समस्याओ को भी जाना तथा उन्हें फॉर्म भरने की प्रक्रिया एवं आवश्यक निर्देशों की भी जानकारी दी गयी। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर श्री अभिषेक सिंह, अपर उपजिलाधिकारी सदर श्री गणेश कनौजिया, तहसीलदार सदर श्री अनिल पाठक सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!