Breaking News in Primes

सिराथू ओवर ब्रिज पर ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त लम्बे जाम से यात्री बेहाल

0 16

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

पास की पुलिस चौकी से भी लोगों को नहीं मिल रहा जाम से निजात

कड़ा कौशाम्बी यातायात माह नवंबर में पूरे जिले की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए रोज गोष्टी मीटिंग और चेकिंग यातायात पुलिस द्वारा की जा रही है लेकिन उसके बाद भी आम जनता यातायात की समस्याओं से जूझ रही है जिस क्षेत्र में जो मूल समस्या है उस समस्याओं के समाधान के लिए यातायात प्रभारी कहीं दिखाई नहीं पड़ रहे हैं केवल फोटो छपास तक यातायात प्रभारी का यातायात माह नवंबर सीमित रह गया है यातायात प्रभारी के फोटो छपाने से ना तो दुर्घटना रुकेगी और ना ही जाम की समस्या से लोगों को निजात मिलेगी अफसर को गुमराह करके केवल नाटक करने वाले यातायात प्रभारी से जाम की समस्या से समाधान की उम्मीद लोगों को टूट चुकी है|

गौरतलब है कि सिराथू ओवर ब्रिज पर इन दिनों ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है जिसके चलते राहगीरों और स्थानीय निवासियों को प्रतिदिन घंटों लंबे जाम का सामना करना पड़ रहा है जबकि यातायात माह नवंबर में यातायात व्यवस्था सुचारु करने का दावा यातायात प्रभारी द्वारा किया जा रहा है यह स्थिति तब और भी चिंताजनक हो जाती है जब जाम स्थल से चंद कदमों की दूरी पर सिराथू पुलिस चौकी मौजूद है फिर भी सड़कों पर ट्रैफिक पुलिस या होमगार्ड की तैनाती दिखाई नहीं देती है स्थानीय लोगों का कहना है कि ओवर ब्रिज पर वाहन चालकों की मनमानी और गलत पार्किंग के कारण जाम की समस्या गंभीर बनी हुई है पीक आवर्स के दौरान यह जाम इतना विकराल हो जाता है कि एंबुलेंस तक को निकलने में मुश्किल होती है|

पुलिस चौकी के नजदीक होने के बावजूद पुलिसकर्मियों की अनुपस्थिति यह सवाल खड़ा करती है कि क्या प्रशासन ने इस महत्वपूर्ण यातायात बिंदु को पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया है यात्रियों ने उच्चाधिकारियों से मांग की है कि इस समस्या का स्थाई समाधान खोजा जाए और ओवर ब्रिज पर नियमित रूप से ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की तैनाती सुनिश्चित की जाए ताकि आम जनता को रोज़मर्रा के जाम की इस परेशानी से मुक्ति मिल सके|

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!